फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के संन्यास का IPL कनेक्शन, खुद कोच रवि शास्त्री ने इशारे-इशारे में खोला राज

Wed, 27 Nov 2019 07:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Nov 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Do not speculate on MS Dhoni, wait till the IPL Final, says India coach Ravi Shastri
धोनी - फोटो : self

भारत आईसीसी विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था। इसके बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर सेना के साथ ट्रेनिंग का फैसला किया था। कुछ वक्त के लिए उनकी तैनाती श्रीनगर में भी हुई थी। तब से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। तभी से माही के करोड़ों चाहने वालों को इंतजार है कि कब उनका पसंदीदा क्रिकेटर दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आएगा। इस बीच धोनी के संन्यास और करियर को लेकर भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है।

Do not speculate on MS Dhoni, wait till the IPL Final, says India coach Ravi Shastri
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

रवि शास्त्री ने कहा कि, 'इसके लिए आईपीएल 2020 तक इंतजार कीजिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब से खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म कैसी है? टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। इस दौरान आपके 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे। इसलिए मैं तो यही कहना चाहूंगा कि कौन, कहां होगा यह कयास लगाने से बेहतर होगा कि आईपीएल के खत्म होने का इंतजार कर लिया जाए। उसके बाद ही आप इस स्थिति में होंगे की जान सकें कि देश के सर्वश्रेष्ठ 17 खिलाड़ी कौन हैं।’

Do not speculate on MS Dhoni, wait till the IPL Final, says India coach Ravi Shastri
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने अब तक खेले 98 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 1617 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मैच तो मेहमान टीम 7 विकेट से जीत गई। लेकिन धोनी ने 40 रनों की अच्छी पारी खेली थी। टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ऋषभ पंत को उनके विकल्प के तौर पर देख रही है, लेकिन वह अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not speculate on MS Dhoni, wait till the IPL Final, says India coach Ravi Shastri
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

गैर जिम्मेदाराना ढंग से बल्लेबाजी को लेकर कई बार वो निशाने पर आए हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए रिलीज कर दिया था। यहां भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हरियाणा के खिलाफ मैच में दिल्ली के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 32 गेंदों पर 28 रन ही बनाए और यहां भी गलत शॉट खेलकर आउट हुए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भी पंत का बल्ला खामोश रहा था। तीन मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए। इस दौरान 27 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed