Dinesh Karthik: महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, बीसीसीआई के वीडियो में किए कई खुलासे
बीसीसीआई के लिए एक वीडियो में बातचीत के दौरान कार्तिक ने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने खुद पर फिल्म बनाए जाने की इच्छा जाहिर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें कार्तिक ने अपनी निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। दिनेश कार्तिक ने कहा है कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों के साथ फिल्में देखने की बजाय डिनर करना बेहद पसंद है। चाय और काफी के बीच कार्तिक को चाय पीना ज्यादा पसंद है। उनका कहना है कि जब आप भारत के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं तो काफी की तुलना में अच्छी चाय आसानी से मिल जाती है।
जब कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें पार्टी में गाना या डांस करना क्या ज्यादा पसंद है तो उन्होंने कहा कि वो दोनों काम में बहुत ही खराब हैं। उनके लिए इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है। पहाड़ों और समुद्र किनारे में से कार्तिक ने पहाड़ों को चुना। उन्होंने कहा कि जब भी मैं पहाड़ों में जाता हूं तो वहां जो शांति मिलती है वह मुझे बेहद पसंद है।
Mountain ⛰️ or Beach 🏖️
— BCCI (@BCCI) June 12, 2022
Federer or Nadal 🤔
Tea 🫖 or Coffee ☕️
𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗢𝗥 𝗧𝗵𝗮𝘁 - Do not miss this fun segment with @DineshKarthik! 😎 😎 #TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/QHCsiLsLLq
दिनेश को खाना बनाने की तुलना में सफाई करना ज्यादा पसंद है। कार्तिक से यह भी पूछा गया कि अपने पसंदीदा फिल्म स्टार और स्पोर्ट्स स्टार में से वो खाने के लिए किसे ले जाना ज्यादा पसंद करेंगे। इसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि वो रोजर फेडरर को खाने पर ले जाना ज्यादा पसंद करेंगे।
कार्तिक से पूछा गया कि अगर उन्हें उड़ने और दिमाग पढ़ने की क्षमता मिले तो वो क्या चुनेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उड़ने की क्षमता मिलती है तो वो असाल्का तक उड़ना चाहेंगे। उन्होंने इस जगह के बारे में बहुत सुना है। वहीं अगर उन्हें दिमाग पढ़ने की क्षमता मिलती है तो वो महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहेंगे।
फुटबॉल के दो दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी में से कार्तिक ने मेसी को चुना। वहीं, नडाल और फेडरर में से उन्होंने फेडरर को चुना। इंस्टाग्राम और ट्विटर में से कार्तिक को ट्विटर ज्यादा पसंद है।
फोन चलाने की बजाय वर्कआउट करना ज्यादा पसंद
कार्तिक से आगे पूछा गया कि अगर आपको एक दिन फोन के बिना बिताना हो या एक दिन वर्कआउट के बिना रहना हो तो आप क्या चुनेंगे। इस पर कार्तिक ने कहा कि वो आसानी से फोन के बिना एक दिन रह सकते हैं। उन्हें फोन की ज्यादा लत नहीं है। लैम्बोरगिनी और मस्तंग के बीच में से कार्तिक को लैम्बोरगिनी ज्यादा पसंद है। कार्तिक से सवाल किया गया कि उनके ऊपर एक किताब लिखी जाए या एक फिल्म बनाई जाए वो क्या ज्यादा पसंद करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि खुद के ऊपर एक फिल्म देखना वो ज्यादा पसंद करेंगे।