{"_id":"5b4d23f14f1c1b51748b5560","slug":"dinesh-chandimal-has-been-suspended-for-four-odis-and-two-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल चार वन-डे और दो टेस्ट मैचों के लिए निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल चार वन-डे और दो टेस्ट मैचों के लिए निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेंपरिंग) मामले में श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंदिका हाथुरुसिंघे और मैनेजर असांका गुरुसिंघा को चार वन-डे और दो टेस्ट मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। यह निलंबन दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले लगाया गया है।
विज्ञापन
इन तीनों को खेल भावना के विपरीत आचरण का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने यह सजा दी है। इससे पहले आईसीसी ने चंडीमल को एक टेस्ट के लिए निलंबित किया था। चंडीमल ने खुद को पाक साफ बताते हुए आईसीसी में सजा के खिलाफ अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। स्वतंत्र न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ ने तीनों पर आठ डिमैरिट पॉइंट लगाए।
विज्ञापन
इसका मतलब अब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले चार वनडे और दोनों टेस्ट से बाहर रहेंगे। इन तीनों को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने 19 जून को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.3.1 के उल्लंघन का दोषी पाया, जो खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है।
विज्ञापन