फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वाकई क्रिकेट छोड़ राजनीति में उतरे एमएस धोनी, वायरल हो रही तस्वीर का पूरा सच

Fri, 23 Aug 2019 04:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Did really MS Dhoni joins politics, know everything about his viral photo
नेताओं के अंदाज में धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद धोनी के करियर को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं थीं। किसी ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी तो कभी खुद चयनकर्ताओं की ओर से उन्हें नजरअंदाज किए जाने की बात सामने आने लगी। कहा जाने लगा कि वेस्टइंडीज दौरे पर माही को टीम में नहीं चुना जाएगा। इस बीच खुद माही ने खुद कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग पर जाने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया।

Did really MS Dhoni joins politics, know everything about his viral photo
राजनेता अवतार में एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

15 अगस्त को आर्मी ट्रेनिंग कर वापस लौटने के बाद अब धोनी एकबार फिर चर्चाओं में हैं। उनसे जुड़ी एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि धोनी अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। वायरल हो रही तस्वीर में माही किसी राजनेता की तरह ही नजर आ रहे हैं। कुर्ता-पायजामा और अचकन के साथ-साथ सिर पर गांधी टोपी भी लगाए हुए हैं। इससे पहले माही कभी भी ऐसे लुक में नजर नहीं आए।

Did really MS Dhoni joins politics, know everything about his viral photo
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर चर्चा आम है कि कई क्रिकेटर्स की तरह धोनी भी अब राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं। मगर जब इस बारे में तहकीकात की गई तो पता लगा कि भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग की है, जिसमें वे नेता बने हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर उसी शूट के दौरान की ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Did really MS Dhoni joins politics, know everything about his viral photo
राजनेता के अंदाज में धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में हुई इस विज्ञापन की शूटिंग में धोनी ने एक नेता का किरदार निभाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथ भी इसी अंदाज में जोड़े हैं जैसे कोई नेता किसी राजनीतिक रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए जोड़ता है।

विज्ञापन
Did really MS Dhoni joins politics, know everything about his viral photo
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

माना जा रहा है कि धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से जल्द ही जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर दोनों टीमें तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed