फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Diana Edulji, rahul Johri locked in war of words in Womens coach controversy

महिला कोच विवादः अब डायना ने जौहरी के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 24 Dec 2018 09:35 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Dec 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Diana Edulji, rahul Johri locked in war of words in Womens coach controversy
Diana Edulji, rahul Johri

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की कमेटी (सीओए) के चेयरमैन विनोद राय और डायना एडुल्जी के बीच चल रही उठा-पटक बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी तक पहुंच गई है। महिला कोच के अनुबंध के मुद्दे पर उनकी मंजूरी नहीं लेने पर डायना ने अब राहुल जौहरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


डायना ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अकेले विनोद राय के आदेशों का पालन करने के लिए जौहरी के खिलाफ कार्रवाई तक की बात कही है। वहीं जौहरी ने जवाब में डायना के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कानूनी राय लेने के बाद ही सीओए चेयरमैन के आदेशों का पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डायना ने महिला टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन के अनुबंध की घोषणा बिना उनकी मंजूरी के किए जाने पर राहुल को घेरा है। उन्होंने राहुल को लिखे ईमेल में लिखा है कि वह लगातार उन्हें यह कह रही हैं कि जो भी फैसले लिए जाएं उसमें उनकी मंजूरी को भी शामिल किया जाए, लेकिन वह लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक किसी भी फैसले पर पूर्ण सीओए की मंजूरी लेना जरूरी है, लेकिन उनकी ओर से एकतरफा आदेशों का पालन किया जा रहा है। यह गलत और असंवैधानिक है। डायना ने साफ किया कि 20 दिसंबर को उन्होंने 10 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मेल किया था कि बिना उनकी मंजूरी के कोच की घोषणा नहीं की जाए, लेकिन 10 बजकर 44 मिनट पर ही उनकी ओर से कोच के नाम की मीडिया रिलीज जारी कर दी गई। यह रवैया पूरी तरह से गैरपेशेवराना और उनकी जिम्मेदारियों के खिलाफ है जो उनके खिलाफ कार्रवाई का कारण बनता है।


राहुल ने जवाब में कहा है कि उनकी ओर से इस मामले में जस्टिस श्रीकृष्णा से ली गई राय की कॉपी उन्हें भेजी जा चुकी है। सभी आशा करते हैं कि सीओए का कोई भी फैसला एक आवाज में लिया जाए लेकिन यहां ऐसा नहीं है। क्रिकेट केहक में जस्टिस श्रीकृष्णा से कानूनी राय लेकर यह रास्ता निकाला गया है।
हेमंत रस्तोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed