फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   diana edulji gave advice to the Indian team for womens t20 wc said- do not panic under pressure, keep patience

T20 WC: विश्व कप से पहले भारतीय टीम को पूर्व कप्तान ने दी खास सलाह, कहा- दबाव में घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें

Fri, 13 Sep 2024 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Sep 2024 08:12 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट का आगाज तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

विज्ञापन
diana edulji gave advice to the Indian team for womens t20 wc said- do not panic under pressure, keep patience
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारतीय महिला टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस बीच पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महिला टीम को दबाव वाली परिस्थितियों में संयम बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

diana edulji gave advice to the Indian team for womens t20 wc said- do not panic under pressure, keep patience
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
दो ग्रुप में बटीं टीमें
इस टूर्नामेंट का आगाज तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

diana edulji gave advice to the Indian team for womens t20 wc said- do not panic under pressure, keep patience
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
'हमें जीतने के लिए खेलना है'
एडुल्जी ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- ऑस्ट्रेलिया एक बहुत ही पेशेवर टीम है। उनमें कड़ी मेहनत करने की भावना है। एक टीम के रूप में हमें यह अपने दिमाग में बैठाने की जरूरत है कि हमें जीतने के लिए खेलना है। इसके लिए हमें अपनी क्षमता से बेहतर खेल दिखाना होगा। हर टीम मजबूत है और टी20 प्रारूप में किसी दिन कोई भी टीम जीत सकती है। कुछ बल्लेबाजों के लिए वह दिन काफी आसान हो सकता है। हमने एशिया कप के फाइनल में देखा कि बाएं हाथ की बल्लेबाज ने कैसे अपने दम पर मैच का मै पासा पलट दिया। मैच से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह आसानी से छक्के लगा सकती है। ऐसे में एक खिलाड़ी के तौर पर यह यह दबाव की परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के बारे में है। 

एशिया कप के फाइनल में मिली हार पर की चर्चा
भारत महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से आठ विकेट से हार गया था। चामरी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने अर्धशतक लगाकर श्रीलंका की जीत पक्की की थी। एडुल्जी ने कहा-(भारतीय) टीम अच्छी है। मुझे लगता है कि वे इस बात पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं कि मैच को कैसे खत्म किया जाए। टीम को अपनी नियंत्रण वाली चीजों को मजबूत कर दूसरों को मैच पर हावी होने देने से रोकना होगा।
विज्ञापन

diana edulji gave advice to the Indian team for womens t20 wc said- do not panic under pressure, keep patience
ऋचा घोष-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI
डायना ने की हरमनप्रीत कौर की तारीफ
पूर्व कप्तान ने कहा कि टीम की मौजूदा कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को टूर्नामेंट के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। उन्होंने कहा-वह (हरमनप्रीत) बहुत अच्छी खिलाड़ी है और अपने दम पर मैच का रुख मोड़ सकती है। उसने कई बार इसे साबित किया है। लेकिन उन्हें मजबूती से नेतृत्व करना होगा और मैदान पर अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।

इस साल खत्म हो पाएगा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा?
भारतीय महिला टीम ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। 2020 में भारत विश्व कप जीतने के करीब पहुंच गया था, लेकिन फाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार गया। एलिसा हीली की 39 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की 85 रन रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस साल हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम फॉर्म में है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने में कामयाब होगी।
 
महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed