फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dhyanchand has a lot of passion about hockey 

फ्लैश बैक: ध्यानचंद पेड़ से लकड़ी काटकर उससे खेल लेते थे हॉकी

Wed, 04 Oct 2017 01:52 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 04 Oct 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
dhyanchand has a lot of passion about hockey 
ध्यानचंद - फोटो : hindustan times
ध्यानचंद हॉकी के इस कदर दीवाने थे कि वह पेड़ से हॉकी के आकार की लकड़ी काटकर उससे खेलना शुरू कर देते थे। रात भर वह हॉकी खेलते रहते थे। उनको हॉकी के आगे कुछ याद नहीं रहता था। हॉकी के सामने वह पढ़ाई को भी भूल जाते थे। आलम यह था कि उनको वार्षिक परीक्षा में हर विषय पर जीरो अंक मिला करते ‌थे। ऑन लाइन मीडिया के अनुसार ध्यानचंद के जब यह नंबर उनके पिता देखते ‌थे तो वह उनकी पिटाई करते थे। लेकिन इसके बाद भी ध्यानचंद और हॉकी का साथ हमेशा बना रहता था।   
विज्ञापन


पढ़ेंः- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे  
विज्ञापन


1924 के पेरिस ओलंपिक से हॉकी हटा दी गई थी। इंटरनेशनल लेवल पर सुविधाएं नहीं होने की वजह से ऐसा किया गया था। बाद में 1928 में एम्सटडर्म में हॉकी को वापस लिया गया है। टीम इंडिया इसमें विजेता रही। इस ओलंपिक में ध्यानचंद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ध्यानचंद हॉकी के जितने बड़े खिलाड़ी थे आर्थिक रूप से वह उतने ही छोटे इंसान थे। तभी तो ओलंपिक से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे तो कर्ज नहीं चुका सके। तीन हजार रुपए का बकाया चुकाए जाने के लिए उन्होंने एक नुमाइश मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- ध्यानचंद के खेल की एक महिला थी दीवानी, कही इतनी 'बड़ी' बात

अंतिम दिनों में तो ध्यानचंद को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आजाद भारत की सरकार ने इसके बाद भी उनकी सुध नहीं ली। एक बार ध्यानचंद ने अपने फटे पेंट की वजह से फोटो खींचने से मना कर दिया था। वो नहीं चाहते थे कि ऐसा फोटो देखकर नई पीढ़ी हॉकी खेलना छोड़ देगी। 

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed