फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni Video: "Men Love Playing With Fire" MS Dhoni Funny Advice to Newlywed Couple Video Goes Viral

धोनी का मजेदार अंदाज: शादी समारोह में कहा- मर्दों को आग से खेलना पसंद है; दूल्हा-दुल्हन भी नहीं रोक पाए हंसी

Sat, 29 Nov 2025 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Nov 2025 10:30 AM IST
सार

धोनी की ये वायरल क्लिप सिर्फ एक भाषण नहीं बल्कि शादीशुदा जिंदगी की हकीकत पर एक मजेदार कड़वी-मीठी सच्चाई बनकर इंटरनेट पर धूम मचा रही है।

विज्ञापन
Dhoni Video: "Men Love Playing With Fire" MS Dhoni Funny Advice to Newlywed Couple Video Goes Viral
धोनी का मजेदार अंदाज - फोटो : Twitter

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत स्वभाव के साथ-साथ अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी समारोह के मंच पर खड़े होकर नवविवाहित जोड़े को मजाकिया अंदाज में सलाह देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धोनी की शादी पर मजेदार टिप्पणी
वीडियो में धोनी दूल्हा-दुल्हन के पास खड़े होकर कहते हैं, 'शादी बहुत अच्छी चीज है। लेकिन तुम लोग इसे जल्दी करने की जल्दी में थे। कुछ लोग आग से खेलना पसंद करते हैं और उत्कर्ष (दूल्हा) उनमें से एक है।' धोनी की यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी वाली अलग है मत सोचना…'
इसके बाद धोनी हंसते हुए आगे कहते हैं, 'उसको (दूल्हे को) एक गलतफहमी है। लेकिन मैं वही बोलूंगा जो पहले भी कहा है- ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।' धोनी की यह लाइन खासतौर पर सोशल मीडिया पर जोक और मीम्स का हिस्सा बन गई है, क्योंकि उन्होंने शादीशुदा पुरुषों की स्थिति पर मजेदार तंज कसा।

विज्ञापन

दुल्हन को खास सलाह
धोनी फिर दुल्हन की तरफ मुड़कर गंभीर, लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, 'अगर पति नाराज हो तो कुछ मत कहना। पांच मिनट में खुद ठंडे हो जाएंगे। हमें अपनी पावर पता है।' मंच पर मौजूद सभी मेहमान इस बात पर भी जोर से हंस पड़ते हैं। फिर वह कपल को शुभकामनाएं देते हैं।

धोनी-कोहली की मुलाकात की चर्चा भी तेज
इसी बीच, भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची पहुंचकर कोहली सबसे पहले धोनी के रांची स्थित घर पहुंचे, जहां वे ऋषभ पंत के साथ डिनर पर शामिल हुए। डिनर के बाद धोनी खुद कहानी वाला अंदाज में अपनी ब्लैक एसयूवी चलाकर कोहली को ड्राइव पर ले जाते नजर आए। इस दृश्य को फैंस ने 'रीयूनियन ऑफ द ईयर' बताया।

टीम इंडिया वनडे सीरीज में वापसी की तैयारी में
दो टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। पहला वनडे 30 नवंबर को, जबकि दूसरा वनडे तीन दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed