फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni tops forbes highest earning cricketer list

कमाई में भी अव्वल हैं महेंद्र सिंह धोनी

Thu, 24 Jan 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 24 Jan 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
dhoni tops forbes highest earning cricketer list

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार दूसरी बार भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी बन गए हैं। फोर्ब्स इंडिया ने देश के शीर्ष 100 दिग्गज सेलिब्रिटी की सूची जारी की जिसमें धोनी पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे निकले। इस सूची में 100 भारतीय दिग्गज सिलेब्रिटी को अक्टूबर 2011 से सितंबर 2012 के बीच के समय में उनकी लोकप्रियता और आय के अनुसार जगह दी गई है।

विज्ञापन


पत्रिका के अनुसार धोनी ने इस दौरान 135.16 करोड़ रुपये कमाए। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। 2012 में भी धोनी कमाई के मामले में सबसे आगे थे। शाहरुख कुल 202.8 करोड़ की कमाई के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। शाहरुख के बाद सलमान खान (144.2) और फिर तीसरे स्थान पर धोनी का स्थान आता है। लेकिन लोकप्रियता के मामले में धोनी ने शाहरुख को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन


पत्रिका के मुताबिक शाहरुख बेशक बेहद अमीर भारतीय दिग्गज है लेकिन लोकप्रियता के मामले में वह सलमान और धोनी से पीछे हैं। शीर्ष 50 में आने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा का नाम शामिल है। 23 वर्षीय साइना नेहवाल इस सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। शीर्ष दस में जगह पाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed