{"_id":"9a3afdfe-a78e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-takes-off-csk-provided-with-poor-practice-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला की धीमी विकेट पर धोनी का अभ्यास से इंकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोटला की धीमी विकेट पर धोनी का अभ्यास से इंकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बुधवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में नेट सेशन के दौरान काफी धीमी विकेट मिलने के कारण अभ्यास नहीं किया।
विज्ञापन
चेन्नई के खिलाड़ियों को दो ग्रुप में अभ्यास करना था लेकिन वे अभ्यास के लिए बेहद धीमी विकेट मिलने से खुश नहीं थे।
चेन्नई के एक रिजर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘यह विकेट अच्छी पारी खेलने के लिए सहायक नहीं थी। गेंद बल्ले पर काफी धीमी आ रही थी। यह विकेट इतना भी अच्छा नहीं था कि हमारे जैसे बाहर बैठे खिलाड़ी भी इस पर बल्लेबाजी करना पसंद करे। ऐसे में आप अनुमान लगा सकते हैं कि अंतिम एकादश में खेलने वाले लड़के इससे खुश कैसे हो सकते थे।’
विज्ञापन
लेकिन पिच क्यूरेटर बोले, खराब नहीं थी विकेट
जब डीडीसीए के क्यूरेटर वेंकट सुदंरम से प्रैक्टिस विकेट के बारे में पूछा तो उन्होंने इस विकेट पर पूरी तरह से सही बताया। उन्होंने कहा, ‘प्रैक्टिस विकेट में किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। हो सकता है कि वे सेंट्रल विकेट चाह रहे हों लेकिन मैच से पहले उस विकेट को देने की अनुमति नहीं है।’
विज्ञापन