फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni's no share holder in company, says rhiti sports

क्रिकेट में एक और घपला, इस बार संकट में घिरे धोनी!

Mon, 03 Jun 2013 07:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
dhoni's no share holder in company, says rhiti sports

भारतीय क्रिकेट में रोज उठते नए विवादों में आज एक नया मामला सामने आया है और यह सीधे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 3 अन्य क्रिकेटरों से जुड़ा है।

विज्ञापन


एक बिजनेस आधारित अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एक खेल आधारित मार्केटिंग फर्म में कप्तान धोनी ने 15 प्रतिशत हिस्सा खरीदा है। जबकि तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों की भी इसमें भागेदारी है।
विज्ञापन


यह फर्म चार भारतीय खिलाड़ियों आरपी सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा के प्रायोजन मामलों को देखती है। समझा जाता है कि रिति स्पोर्ट्स चेन्नई सुपर किंग्स की मार्केटिंग भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद रिति स्पोटर्स ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि धोनी की अब इस कंपनी में कोई साझेदारी नहीं है। पहले उनके पास कंपनी के शेयर थे। लेकिन धोनी ने इसी साल 26 अप्रैल को अपनी हिस्सेदारी खत्म कर ली थी। कंपनी ने उन्हें 22 मार्च 2013 को शेयर दिए थे।

रिति स्पोटर्स नाम की स्पोटर्स फर्म में धोनी के अलावा सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा की भी साझेदारी है। इन चार खिलाड़ियों में रैना और जडेजा धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में भी शामिल हैं।

ऐसे में भारतीय कप्तान के इस फर्म में हिस्सेदारी खरीदे जाने के बाद हितों के टकराव को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हालांकि इस मामले में धोनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं है लेकिन आरपी सिंह ने ट्विटर पर इस कंपनी से जुड़े रहने की खबरों का खंडन किया। धोनी इस समय इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय चुनौती का दारोमदार संभाल रहे हैं।


अरुण पांडे रहिती स्पोटर्स के मालिक हैं जो कि धोनी के पक्के दोस्त भी हैं। खबरों के अनुसार 2010 में धोनी ने रहिती स्पोटर्स के साथ 210 करोड़ का करार किया था जिसके हिसाब से हर साल औसतन 70 करोड़ रुपये धोनी को मिलते। यह करार भारतीय क्रिकेट में सबसे महंगे करारों में से एक है।

रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया और आईपीएल में फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धोनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं और टीम की चयन प्रक्रिया में उनकी भी सहमति ली जाती है। साथ ही, वह इंडिया सीमेंट में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स टीम की मालिक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed