WI Inning
37/0 (4.1 ov)
Shai Hope 24(16)*
Kamil Pooran 12 (10)
IND elected to bowl
{"_id":"d2bd8c78-eaaf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-s-heavy-bat-to-win-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने बैट बदला और जीत गई टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने बैट बदला और जीत गई टीम इंडिया
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Jul 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खिताबी जंग के अंतिम ओवर में कप्तान धोनी ने बैट बदला और भारी बैट के साथ महज तीन गेंदों पर 15 रन ठोककर भारत को एक और शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यह जीत इस मायने में भी ऐतिहासिक है क्योंकि उसने कैरेबियाई धरती पर पहली बार कोई त्रिकोणीय सीरीज जीती है।
मैन ऑफ द मैच कैप्टन कूल ने कहा कि मुझे पता था कि मैं अंतिम ओवर में 15 रन बना लूंगा।
धोनी के धमाल ने दिलाई लंका पर विजय, सीरीज पर कब्जा
विज्ञापन
मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैं भारी बैट के साथ गया। स्लॉगिंग ओवर में वजन के साथ जाना सही होता है।' उन्होंने कहा, 'अंतिम ओवर के लिए लसिथ मलिंगा की तुलना में गेंदबाज (शमिंडा इरंगा) अनुभवहीन था, इसलिए मुझे लगा कि मैं चांस ले सकता हूं।'
विज्ञापन
श्रीलंका पहले खेलते हुए 201 रन पर ऑल आउट हो गया था। जिसके जवाब में भारत ने कप्तान धोनी की धुआंधार पारी और रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
साथ ही उन्होंने कहा, 'सभी 15 खिलाड़ी मैदान पर बेहतर कर रहे हैं और यह बहुत अच्छा संकेत है। मुझे बेहद खुशी है कि मैं अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाया।'
त्रिकोणीय सीरीज भी भारत के नाम ( देखें-फोटो गैलरी)
भारत को अंतिम ओवर में भारत के सामने जीत के लिए छह गेंदों में 15 रन बनाने थे।
श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने शमिंडा इरंगा को अंतिम ओवर फेंकने को कहा। वहीं भारतीय कप्तान धोनी ने बल्ला बदला और भारी बल्ले के साथ अंतिम ओवर खेलने को तैयार हो गए।
हालांकि धोनी पहली गेंद पर चूक गए और कोई रन नहीं बना पाए। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट में शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद को उन्होंने प्वाइंट की दिशा में चार रन के लिए खेल दिया।
लगातार दो गेंदों पर 10 रन बनने के बाद भारत को तीन गेंदों पर पांच रन चाहिए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर धोनी ने एक्स्ट्रा कवर में एक और छक्का ठोककर टीम को नायाब जीत दिला दी।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद विश्व चैंपियन भारत की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है।