फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni most succesfull Indian captain in overseas ODIs

टीम इंडिया और कप्तान धोनी के लिए 'खास' रही यह जीत

Sat, 07 Mar 2015 12:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Mar 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
dhoni most succesfull Indian captain in overseas ODIs

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में फिर से वेस्टइंडीज को पटखनी दे दी है। पिछली बार भी वर्ल्ड कप में होली के दिन भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से था और इस बार भी उसके सामने रंगों के इस त्योहार के दिन यही कैरेबियाई टीम सामने थी।

विज्ञापन


पर्थ में खेले गए मैच में उतरने से पहले भारत और कप्तान धोनी के लिए यह मैच बेहद खास था क्योंकि जहां टीम इंडिया वर्ल्ड कप में 4 साल पहले शुरू हुए अपने अजेय रथ को आगे बढ़ाने की जद्दोजहद में थी वहीं कप्तान को विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने के लिए यह मैच जीतना था। अच्छी बात यह रही कि दोनों अपने-अपने मकसद में कामयाब रहे।
विज्ञापन


टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में जहां यह लगातार आठवीं जीत है, वहीं आईसीसी की ओर से आयोजित वनडे टूर्नामेंट में उसकी लगातार 13वीं जीत है। 2011 वर्ल्ड कप के अपने अंतिम लीग मुकाबले में विंडीज टीम को हराने के बाद टीम इंडिया अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था, इसके बाद 2 साल बाद 2013 में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांचों मैच खेलकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। पहली बार किसी टीम के पास एक समय में वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित खिताब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में विंडीज पर जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने वर्ल्ड कप में 1996 और 2011 के बाद 2015 में कैरेबियाई टीम को हराया है। 1996 से पहले भारत वर्ल्ड कप में विंडीज टीम के साथ 5 बार भिड़ा जिसमें उसने 3 मैच गंवाए थे।

पिछले वर्ल्ड कप में जहां भारत ने अपने विजयी अभियान में सिर्फ एक मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथों गंवाया था वहीं इस बार उसने अपने सभी चारों मैच जीत लिए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका पर जीत भी शामिल है। भारत अपना अजेय रथ दहाई तक पहुंचा सकता है क्योंकि उसके अगले 2 मैच बेहद आसान हैं। भारत को लीग चरण में अब आयरलैंड और जिम्बाब्वे से खेलना है।

विदेशी धरती में सबसे सफल कप्तान बने सबसे तेज 'फिनिशर'

dhoni most succesfull Indian captain in overseas ODIs

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने लगातार जीत के सफर को 8 तक पहुंचा दिया। वहीं मैच में विजयी चौका जमाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर कुल 111 मैच खेले हैं जिसमें उसे 59 में जीत मिली है। उन्होंने गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ा है। गांगुली ने 110 मैचों में टीम को 58 में जीत दिलाई थी। धोनी ने इस मैच से वनडे क्रिकेट में गांगुली के 2 रिकॉर्ड तोड़े। पहला विदेशी धरती पर सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने और टीम को सर्वाधिक मैचों में जीत दिलाने का।

भारतीय कप्तान का नाम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सौ से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में दर्ज हो गया है। उन्होंने 80 मैचों की 58 पारियों में 105.41 की औसत से 2208 रन बनाए हैं जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज का लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed