{"_id":"fdf2157c-82a3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-is-best-person-to-lead-india-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त: लक्ष्मण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त: लक्ष्मण
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी से कथित तनावपूर्ण रिश्ते होने की अटकलों को विराम देते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय टीम की अगुवाई के लिए धोनी सबसे उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
यहां एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण ने कहा, ‘धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि वह भारतीय टीम की अगुवाई के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।’ पिछले साल खड़े हुए विवाद पर पूर्व कलात्मक बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मेरे घर आयोजित डिनर एक राष्ट्रीय मुद्दा बन जाएगा। मीडिया में इस बारे में पढ़कर वाकई काफी दुख हुआ।’
विज्ञापन