फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni gets 16th position in forbes list of highest paid athelets

कमाई की पिच पर धोनी हिट, फोर्ब्स में 16वें नंबर पर

Fri, 07 Jun 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
dhoni gets 16th position in forbes list of highest paid athelets

क्रिकेट की पिच पर गेंदबाजों की धुनाई करने में माहिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दूसरे 'खेल' को लेकर विवादों में हैं। अलग-अलग कंपनियों में हिस्सेदारी की वजह से वह संकट में फंस रहे हैं और दूसरी ओर उनकी कमाई हर साल तेज रफ्तार से बढ़ रही है।

विज्ञापन


3.15 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ धोनी फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट की लिस्ट में 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का है।
विज्ञापन


फोर्ब्स के मुताबिक 31 वर्षीय धोनी ने इस साल 15 पायदान की छलांग लगाई है। 2012 में वह इसी सूची में 31वें नंबर पर रहे थे। अनुमान है कि बीते एक साल में उन्होंने पुरस्कार राशि और एंडोर्समेंट से 3.15 करोड़ डॉलर कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 वर्षीय टाइगर वुड्स ने 7.81 करोड़ डॉलर, स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 7.15 करोड़ डॉलर और अमेरिकी बॉस्केटबॉल प्लेयर कोब ब्राएंट ने 6.19 करोड़ डॉलर कमाए। फेडरर 2012 में भी लिस्ट में सबसे ऊपर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed