फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni becomes zero to hero

सिर्फ 20 दिन में जीरो से हीरो बने धोनी

Tue, 25 Jun 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
dhoni becomes zero to hero

किस्मत कितनी तेजी से करवट बदलती है, यह महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले उनके सितारे गर्दिश में थे और 20 दिन बाद वह शोहरत की बुलंदी पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड रवाना होने से पहले कप्तान धोनी समेत पूरी टीम का हौसला टूटा हुआ था। खुद धोनी स्पॉट फिक्सिंग के जाल में फंसते दिख रहे थे। मीडिया उन्हें या उनकी पत्नी साक्षी धोनी को बख्शने के मूड में कतई नहीं था।
विज्ञापन


फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद साक्षी धोनी पर उंगलियां उठने लगी थीं। ऐसा लग रहा था कि देर-सबेर कैप्टन कूल भी लपेटे में आ सकते हैं। यह मामला शांत हुआ, तो आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी ने बवाल मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयप्पन के बुकी के साथ ताल्लुकात की खबरें सामने आई। और ऐसा शक जताया गया कि मयप्पन को पिच और मैच से जुड़ी दूसरी अहम जानकारियां टीम के कप्तान या किसी दूसरे खिलाड़ी से पहुंची होगी।

जैसे-तैसे यह मामला भी दबा, तो एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में धोनी की हिस्सेदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस तरह के विवादों से बचने की सलाह दी।

शुरुआत में दिखी जोश की कमी

टीम इंग्लैंड पहुंची, तो धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती, तो इसके लिए आईपीएल विवाद को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

लेकिन अभ्यास मैचों के साथ जब भारतीय टीम ने अपना सफर शुरू किया, तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने प्रैक्टिस समेत कोई भी मैच नहीं गंवाया।

जिस बेखौफ अंदाज में टीम खेली, उसका लोहा सभी मान रहे हैं। इसके अलावा टीम ने अपनी तेज-तर्रार फील्डिंग को लेकर खासी तारीफ भी बटोरी है।

इसका श्रेय धोनी ने क्रिकेट बोर्ड को भी दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काफी पैसा खर्च किया है।


मीडिया में अब हर तरफ धोनी-धोनी हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों को इस जीत ने पुराने विवाद भुलाने का सामान दे दिया है। और 20 दिन में धोनी फर्श से फिर अर्श पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed