{"_id":"608377425044ecb199597dab0489b840","slug":"dhoni-angry-on-indian-team-bowlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की हार के बाद गेंदबाजों पर झल्लाए धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली की हार के बाद गेंदबाजों पर झल्लाए धोनी
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sun, 20 Oct 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण मिली हार से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी नाराज दिख रहे हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजों के कारण मिली हार से झल्लाए धोनी ने कहा कि हर गेंदबाज को हाथ पकड़कर तो नहीं समझा सकता। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैच के आखिरी ओवर काफी निराशाजनक रहे जिसके कारण जीत हाथ से निकल गई।
विज्ञापन
कप्तान धोनी ने नाबाद 139 रनों की रिकार्डतोड़ पारी खेलकर भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में अहम मदद की थी लेकिन गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम की जीत हार में बदल गई।
विज्ञापन
धोनी ने मैच के बाद कहा आखिरी ओवर बहुत ही निराशाजनक रहे। हमारे लिये यह चिंता का विषय है और यह लगातार खराब होता जा रहा है। गेंदबाजी बद से बदतर होती जा रही है।
धोनी ने कहा मैदान पर ओस की काफी भूमिका रही लेकिन यह पिच जयपुर से फिर भी बेहतर थी। अब समय आ गया है जब किसी एक को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। हमें अपनी पूरी मजबूती के साथ खेलना होगा।