फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni-and-kohli-nominated-for-icc-people's-choice-awards

धोनी और कोहली जीत सकते हैं एक और सम्मान

Sun, 03 Nov 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Nov 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
dhoni-and-kohli-nominated-for-icc-people's-choice-awards

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इसके विजेता का ऐलान 13 दिसंबर को 10वें सालाना आईसीसी पुरस्कार के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के एलिस्टर कुक, भारत के धोनी और विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का नामांकन किया गया है। (वनडे सीरीज में मिली जीत की तस्वीरें देखें)
विज्ञापन


पहले भी जीत चुके हैं पुरस्कार
कोहली और धोनी पहले भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। कोहली ने 2012 में आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार जीता था जबकि धोनी को 2008 और 2009 में यह पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटप्रेमी एलजी आईसीसी अवॉर्ड्स डॉट कॉम पर या ट्विटर पर हैशटैग एलजीआईसीसी अवॉर्ड्स पर लॉग इन करके वोट डाल सकते हैं।

वोटिंग 23 तक होगी
वोटिंग शनिवार से शुरू हुई और 23 नवंबर को मध्यरात्रि तक चलेगी। विजेता के नाम की घोषणा 13 दिसंबर को की जाएगी।

इस साल एलजी आईसीसी पुरस्कारों का 10वां साल है, जिसमें इसके प्रारूप में काफी बदलाव किया गया है। अब औपचारिक कार्यक्रम की जगह विशेष टीवी शो होगा, जिसका प्रसारण साल के आखिर में होगा। इसमें नामांकित खिलाड़ियों और विजेताओं के इंटरव्यू भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed