फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhawan should be hit another ton against pak

पाक के खिलाफ भी यह 'राउडी' चला तो आएगा मजा

Thu, 13 Jun 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
dhawan should be hit another ton against pak

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों दो राउडीज की तूती जमकर बोल रही है। इनमें

विज्ञापन
एक राउडी यानी शिखर धवन की जैसे-जैसे मूंछे बढ़ती जा रही हैं वैसे-वैसे उनके बल्ले की धार तीखी होती जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक खेले दोनों मैचों में धवन शानदार शतक जमा चुके हैं। इनमें एक शतक तो दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ भी है। जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ धवन ने अविजित शतक जमाते हुए टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत दिलाई।

धवन के अलावा टीम में एक और राउडी है जो गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उस राउडी का नाम है रवींद्र जडेजा। जडेजा ने पहले मैच में आलराउंड खेल दिखाया था तो दूसरे मैच में गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


भारत-पाक के बीच हो मुकाबला और वह भी नीरस, कभी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन का अंतरराष्ट्रीय कैरियर बहुत पुराना नहीं है। लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीन शतक जमाने का कारनामा कर चुके हैं। इसी साल मार्च में अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों की पारी खेली थी।

उसके बाद धवन चोटिल हो गए थे और कुछ समय के लिए वह मैदान से दूर रहे। बाद में जब वापस आए तो चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें खेलने का मौका मिला। जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया और लगातार दो शतक ठोक दिया।

टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच 15 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है और उस मैच में भी धवन का बल्ला चला तो कमाल हो जाएगा। पाक के खिलाफ शतक ठोका तो यह एक रिकॉर्ड भी होगा। किसी भी टूर्नामेंट में तीन शतक लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

पाकिस्तान अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुका है। ऐसे में वह अपनी साख बचाने को उतरेगा लेकिन भारतीय टीम शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में उतरना चाहेगी।

धवन टूर्नामेंट के इतिहास में दो शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, भारत के सौरव गांगुली और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम तीन-तीन शतक हैं।

धवन की मूंछों ने मचाई धूम
धवन के शतकीय जलवे के अलावा उनकी मूंछों का जादू लंदन में भारतीय और स्थानीय दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों ने 1983 के विश्वकप में महान आलराउंडर कपिल देव की मूंछों का जादू देखा था और वही काम धवन की मूंछें कर रही हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में धवन ने जब अपने 50 रन पूरे किए तो दर्शक दीर्घा में एक दर्शक के हाथों पट्टा थी जिस पर लंबी मूंछें बनी हुई थी और उसके नीचे 50 रन बने हुए थे। धवन ने जब छक्का मारकर शतक पूरा किया तो अबकी बार मूंछों के नीचे 100 रन लिखे हुए थे।

सनी व कपिल भी फिदा
धवन की लंबी-घनी मूंछों के अलावा उनका अपनी मूंछों पर ताव देना भी दर्शकों को लुभा रहा है। उनके इस अंदाज पर सुनील गावस्कर जैसे महान कमेंटेटर भी फिदा हैं। धवन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जब अपना शतक पूरा किया था तो उन्होंने एक हाथ में बल्ला और दूसरे हाथ में हैलमेट हवा में उठा रखा था।

उसी समय कमेंट्री बाक्स से कमेंटेटरों ने भी कहा कि धवन ने जब दोनों हाथ हवा में उठा रखे हैं तो वह अपनी मूंछों पर ताव कैसे देंगे। लंबे समय बाद यह देखने में आ रहा है कि किसी भारतीय खिलाड़ी की मूंछें इतनी पसंद की जा रही हैं।


जडेजा भी बढ़ा रहे मूंछें
टीम इंडिया में सिर्फ धवन ही नहीं आलराउंडर रवीद्र जडेजा भी अपनी मूंछें बढ़ाने में जुटे हैं और इसका फायदा उनके प्रदर्शन में भी दिखाई दे रहा है। बढ़ी हुई मूंछों के साथ जडेजा ने भी चैंपिंयंस ट्रॉफी के दोनों मैचों में कमाल किया है। पहले मैच में उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन किया था तो दूसरे मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर मैन आफ द मैच बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे कपिल देव ने जडेजा की मूंछों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनकी मूंछें बढ़ रही हैं और उनका खेल भी लगातार निखरता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed