{"_id":"abff6359e17a2f956e3a64acc60aa2b4","slug":"dhawan-proved-himself-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका में भी खुद को साबित करने में धवन सफल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका में भी खुद को साबित करने में धवन सफल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को टीम इंडिया में भले ही देर से मौका मिला हो लेकिन अब जब उन्हें मौका मिला है तो वे इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
धवन ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी और इसके बाद वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज तथा जिंबाब्वे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी के गुर दिखाए। धवन ने पिछले तीनों ही सीरीज विदेशी धरती पर खेली और उसमें वो सफल भी रहे।
विज्ञापन
साल के अंत में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। इससे पहले नए खिलाड़ियों को वहां के माहौल में रमने के लिए भारत ए की टीम में शामिल कर दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भेजा गया।
विज्ञापन
त्रिकोणीय एकदिवसीय दौरे पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। इस कामयाबी के पीछे धवन की बल्लेबाजी का भी अहम योगदान है।
अंतिम लीग मैच में उन्होंने मेजबान दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 248 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसकी बदौलत टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
धवन ने सीरीज में एक दोहरे शतक के अलावा दो अर्द्धशतक भी लगाए। हालांकि वह सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं रहे और महज 15 रन ही बना पाए।
अपने दूसरे मैच में उन्होंने 85 रनों के अलावा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 62 रनों की उपयोगी पारी खेली।
भारत ए टीम को 17 अगस्त से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट (अनाधिकृत) मैच खेलने हैं।
धवन और अन्य भारतीय खिलाड़ियों का अगला टेस्ट चार दिवसीय मैच में होना है। और उनकी इन मैचों में सफलता ही आगे का रास्ता तय कर सकती है।