{"_id":"5857ac7e3e06377afc7cea22a724bfad","slug":"dhawan-hits-37-boundaries-in-an-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमिसाल! धवन ने एक पारी में लगाए 37 चौके-छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेमिसाल! धवन ने एक पारी में लगाए 37 चौके-छक्के
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आपने सोचा है कि 50-50 ओवर के मैच में एक बल्लेबाज कितने चौके-छक्के लगा सकता है। शिखर धवन ने एक मैच में इतने चौके-छक्के लगाए कि कोई भी बल्लेबाज आराम से डेढ़ सौ रन बना ले।
विज्ञापन
प्रिटोरिया में कल भारत ए के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से आग उगलते हुए 248 रनों की पारी खेली थी। शिखर ने पहले 100 रन 86 गेंदों में बनाए जबकि दूसरा सैकड़ा उन्होंने मात्र 46 गेंद में ही ठोक दिया।
विज्ञापन
इस मैच में धवन ने 150 गेंदें खेली और इसमें विपक्षी गेंदबाजों का कचूमर निकालते हुए 30 चौके और सात छक्के जड़ दिए। इस लिहाज से 162 रन तो चौके-छक्के से ही आ गए।
विज्ञापन
अपने छोटे से कॅरियर में धवन बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले धवन ने अपने कॅरियर में सर्वश्रेष्ठ स्कोर प्रथम श्रेणी मैच में 224 रन, लिस्ट ए मैच में नाबाद 155 रन, वनडे मैच में 116 और टेस्ट मैच में 187 रन किया था।
दिल्ली के धाकड़ धवन एक दिवसीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय और ओवरऑल 13वें बल्लेबाज बन गए।
धवन के अलावा कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी 97 गेंदों में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी। धवन और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 33.2 ओवर में 285 रनों की साझेदारी की, जिसमें 198 रन धवन के बल्ले से आए।