{"_id":"19eef0851c662ca8164ba0de0c2f8481","slug":"dhawan-enters-first-time-in-top-10-in-odi-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका रवाना होने से पहले शिखर को मिला तोहफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका रवाना होने से पहले शिखर को मिला तोहफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को एक ऐसी खुशी मिली जिसने उनके सफर को और खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
रविवार को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई, उस टीम में धवन भी शामिल हैं। धवन उन खिलाड़ियों में हैं जिन्हें वनडे के अलावा टेस्ट टीम में भी जगह दी गई है।
रविवार को ही आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की जिसमें शिखर धवन को पहली बार वनडे क्रिकेट में शीर्ष 10 में शामिल किया।
धवन के करियर का यह साल बेहद यादगार रहा है। इस साल उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांच शतक ठोकने का कारनामा किया है।
धवन की रैंकिंग में सुधार हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर हुआ। उन्होंने इस सीरीज के अंतिम वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली थी। तीन मैचों की सीरीज में धवन ने 159 रन बनाए थे।
विज्ञापन
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे रैंकिंग में दो स्थान का सुधार करते हुए 736 अंकों के साथ 11वें से नौंवें स्थान पर अपनी जगह बना ली है। यह रैंकिंग दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद जारी की गई है।
विज्ञापन
विराट की बादशाहत कायम
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। धवन के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शीर्ष 10 में हैं और छठे नंबर पर हैं।
वनडे गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर शामिल रविंद्र जडेजा शीर्ष दस में एकमात्र भारतीय हैं।
टेस्ट में भारत दूसरे स्थान पर
टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखने में कामयाब रही है, जबकि फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका बना हुआ है।
वनडे रैंकिंग में भारत की बादशाहत कायम है। वह ऑस्ट्रेलिया (114) के मुकाबले 122 अंक लेकर पहले स्थान पर बना हुआ है।
टेस्ट बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। वह छठे नंबर पर हैं जबकि बल्लेबाज विराट कोहली 20वें और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 21 वें नंबर पर हैं।
टेस्ट गेंदबाजों में अश्विन 808 अंकों के साथ पांचवें और प्रज्ञान ओझा 756 अंकों के साथ नौंवे स्थान पर हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)