ICC Monthly Award: कॉन्वे और एक्लेस्टन ने जीता जून माह का अवॉर्ड, भारत की शेफाली और स्नेह रहीं खाली हाथ
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और महिलाओं में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के जून माह के लिए पुरुष और महिला वर्ग के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड जीते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को जून माह के लिए पुरुष और महिला वर्ग के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड के विजेताओं की घोषणा कर दी। इस बार पुरुषों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और महिलाओं में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन ने बाजी मारी।
कॉन्वे ने इस अवार्ड के लिए हमवतन काइल जेमीसन और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को पछाड़ा। वहीं महिलाओं में एक्लेस्टन ने भारत की दो खिलाड़ियों शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को पीछे छोड़ा।
बता दें कि कॉन्वे आईसीसी के इस अवार्ड को जीतने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बन गए हैं। कॉन्वे को उनके हालिया प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक और उसके बाद भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दो अर्धशतक लगाए थे।
🔸 WTC21 champion
— ICC (@ICC) July 12, 2021
🔸 Double century on Test debut
This @BLACKCAPS star has been voted the men's #ICCPOTM for June 🏆 pic.twitter.com/bMVGduhabL
बात करें सोफी एक्लेस्टन की तो वह यह अवार्ड जीतने वाली इंग्लैंड की दूसरी खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट अपने नाम किए थे।
A bucketload of wickets in June means this England star was voted the women's #ICCPOTM winner! 🥇 pic.twitter.com/zFtAt8D0L9
— ICC (@ICC) July 12, 2021