{"_id":"958c6e36-ac4e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"despite-loss-dravid-feels-rr-were-exceptional","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों के लिए अच्छी नहीं थी स्थिति: द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों के लिए अच्छी नहीं थी स्थिति: द्रविड़
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 24 Apr 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक कड़े मुकाबले में मिली हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपनी टीम की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम ने विशेष खेल दिखाया। हालांकि उन्होंने कहा कि परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं थी।
सोमवार को यहां खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने शेन वाटसन (101) के शतक से पहले खेलते हुए चार विकेट पर 185 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने माइक हसी के 88 रनों की बदौलत एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा, ‘पूरी पारी के दौरान हमने अच्छी गेंदबाजी करके अपनी योजना को अमलीजामा पहनाया। 185 रन अच्छा स्कोर था लेकिन जिस तरह की यहां परिस्थितियां थी उसमें गेंदबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि गेंद गीली हो रही थी। मेरे विचार से हमने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन चेन्नई को जीत का श्रेय देना चाहिए जिसने अच्छी बल्लेबाजी की।’
विज्ञापन