{"_id":"aee72859630dd5cf9fda5840c875d09a","slug":"delhi-police-file-chargesheet-for-2000-match-fixing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग कांडः पुलिस की चार्जशीट में क्रोन्ये का भी नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग कांडः पुलिस की चार्जशीट में क्रोन्ये का भी नाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने उस क्रिकेट मैच फिक्सिंग प्रकरण मामले में एक अदालत में सोमवार को चार्जशीट दायर की जिसने उस समय क्रिकेट जगत में तूफान ला दिया था।
विज्ञापन
इस चार्जशीट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये और टी-सीरीज कंपनी के दिवंगत संस्थापक गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है। इन दोनों के अलावा पांच अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस चार्जशीट में दक्षिण अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स और निकी बोए का नाम शामिल नहीं है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे।
विज्ञापन
90 पेजों की यह चार्जशीट मंगलवार को चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) अमित बंसल के सामने रखी जाएगी। पुलिस ने इस चार्जशीट के कॉलम दो क्रोन्ये का नाम भी शामिल किया है जिनकी 2002 में एक हवाई हादसे में मौत हो गई थी।
आरोपियों की सूची में क्रोन्ये और कृष्ण कुमार के साथ-साथ दिल्ली के बुकी राजेश कालरा और सुनील दारा के अलावा लंदन में बसे एक बुकी संजीव चावला और बुकी मनमोहन का नाम भी चार्जशीट में है।
इस चार्जशीट में क्रोन्ये के अलावा अन्य किसी क्रिकेटर का नाम नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह चार्जशीट किंग्स कमीशन रिपोर्ट पर आधारित है।