फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi out of ranji trophy

फुस्स हुए दिग्गज, रणजी से बाहर हुई गंभीर की दिल्ली

Thu, 02 Jan 2014 06:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
delhi out of ranji trophy

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली दिल्ली टीम की चुनौती रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर में ही खत्म हो गई है।

विज्ञापन


गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर मयंक अग्रवाल (नाबाद 68) के बेहतरीन अर्धशतक से कर्नाटक ने दिल्ली को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच के चौथे और अंतिम दिन गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आठ विकेट से रौंद दिया।

सुबह दिल्ली ने छह विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसकी दूसरी पारी 201 रन पर सिमट गई।

वहीं, पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कर्नाटक को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला था और उसने 28.1 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


कर्नाटक की इस सत्र में यह पांचवीं जीत है और वह कुल 38 अंकों के साथ इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

इस ग्रुप से पंजाब (30) और मुंबई (29) ने भी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही और नॉकआउट दौर से बाहर हो गई। दिल्ली की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले उसे रोशनारा क्लब में पंजाब के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में पहुंची जेएंडके
अगरतला। कप्तान परवेज रसूल (सात विकेट और नाबाद 35 रन) के हरफनमौला खेल से जम्मू एंड कश्मीर ने त्रिपुरा के खिलाफ ‘सी’ में अपना अंतिम लीग मैच ड्रा खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

त्रिपुरा ने आखिरी दिन दो विकेट पर 103 रन से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम 272 रन पर लुढ़क गई। जम्मू एंड कश्मीर को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला और मैच के ड्रा समाप्त होने तक उसने 25 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बनाए। जम्मू एंड कश्मीर को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले और वह 28 अंकों के साथ इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही।

हालांकि गोवा के भी 28 अंक रहे लेकिन जम्मू एंड कश्मीर ने बेहतर रन औसत के आधार पर अंतिम आठ में जगह बना ली।

मुंबई अंतिम-आठ में
वलसाड। लेफ्ट आर्म स्पिनर इकबाल अब्दुल्ला (44 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से गत चैंपियन मुंबई ने गुजरात को ग्रुप ‘ए’ मैच में 27 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

गुजरात को जीत के लिए 175 रन का आसान लक्ष्य मिला था लेकिन मेजबान टीम 147 रन पर ही सिमट गई। सुबह गुजरात ने तीन विकेट से 67 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

राजस्थान ने बिगाड़ा बड़ौदा का खेल
जयपुर। दीपक चाहर (40 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान ने बड़ौदा को ग्रुप ‘बी’ मैच में छह विकेट से हराकर मेहमान टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

राजस्थान ने बड़ौदा को दूसरी पारी में 167 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह राजस्थान को जीत के लिए 71 रन का लक्ष्य मिला और मेजबान टीम ने चार विकट पर 74 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

बड़ौदा को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से यह मैच जीतना जरूरी था। अब बड़ौदा की हार से बंगाल (24) और उत्तर प्रदेश (23) ने अंतिम आठ में जगह बना ली है।

यूपी और रेलवे के बीच मैच ड्रॉ
लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ का मैच बिना किसी परिणाम के ड्रा के साथ खत्म हुआ। बारिश से प्रभावित इस मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और दोनों ही टीमों ने क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई।

रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में उत्तर प्रदेश ने खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 231 रन बनाए। ओपनर तन्मय श्रीवास्तव ने 11 चौकों और एक छक्के के साथ 103 रन की शानदार पारी खेली।

इससे पहले सुबह रेलवे ने अपनी पारी चार विकेट पर 460 रन से आगे बढ़ाई। अरिंदम घोष (181) और महेश रावत (188) ने मैराथन पारी खेली लेकिन दोनों बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

हरियाणा का मैच ड्रॉ
भुवनेश्वर। हरियाणा और मेजबान ओडीशा के बीच ग्रुप ‘ए’ का मैच ड्रॉ रहा। पहली पारी के आधार पर 384 रन से पिछड़ी ओडिशा ने मैच के आखिरी दिन दूसरी पारी में छह विकेट पर 228 रन बनाए।


ओडिशा पहली पारी में 242 रन पर सिमट गई थी जबकि हरियाणा ने पहली पारी नौ विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित की थी। हालांकि दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed