{"_id":"614c91d6-9854-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-daredevils-search-option-of-jesse-rayder","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइडर का विकल्प तलाशने में जुटा डेयरडेविल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राइडर का विकल्प तलाशने में जुटा डेयरडेविल्स
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी और मौत से लड़ रहे जेसी राइडर के साथ हुई घटना ने दिल्ली डेयरडेविल्स की टेंशन बढ़ा दी है। डेयरडेविल्स न्यूजीलैंड के आक्रामक खिलाड़ी जेसी राइडर के विकल्प की तलाश में जोर-शोर से जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम के मेंटर टीए सेकर ने कहा, 'मैंने राइडर से कुछ दिन पहले ही बात की थी और वह आईपीएल के लिए भारत आने वाले थे। लेकिन अब उनके साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद उनके विकल्प की तलाश जरूरी हो गई।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल से आईपीएल शुरू हो जाएगा। इतने कम समय में दिल्ली को राइडर का विकल्प ढूंढना मुश्किल होगा।
सेकर ने कहा, 'डेयरडेविल्स को इस बात का काफी अफसोस है कि राइडर जैसे खिलाड़ी इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'राइडर बहुत ही अच्छे खिलाड़ी है। मैं उन्हें 2008 से देखता आ रहा हूं। पुणे में जेसी की टीम के खिलाड़ी रहे आशीष नेहरा ने भी मुझे बताया कि राइडर एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह एक बहुत ही अच्छे फील्डर भी हैं।'
विज्ञापन
दिल्ली का पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम ने कप्तान माहेला जयवर्धने के साथ मिलकर राइडर का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि 28 मार्च को क्राइस्टचर्च के एक बार अकमैन के बाहर फुटपाथ पर कुछ लोगों ने जेसी राइडर की जमकर पिटाई कर दी थी।
28 वर्षीय राइडर के सिर में गहरी चोटें आई थी तथा उनके फेफड़े को भी नुकसान पहुंचा था। दिल्ली ने राइडर के साथ तीन लाख डॉलर का करार किया था।