फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 45, Captain and Vice-Captain

DC vs LSG: लखनऊ की नजर सातवीं जीत पर, दिल्ली से मिलेगी कड़ी टक्कर, ये हो सकती है संभावित प्लेइंग-11

Sun, 01 May 2022 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 May 2022 09:07 AM IST
सार

मिशेल मार्श कोविड-19 के बाद एकांतवास पूरा करने के बाद लौट चुके हैं और इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पंत खुद भी विस्फोटक पारी नहीं खेल पाए हैं, जिसके लिए वह मशहूर हैं। उन्हें ऑलराउंडर ललित यादव, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल के साथ अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी।

विज्ञापन
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 45, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं, लखनऊ अपने कप्तान केएल राहुल पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना चाहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम के लिए कोविड-19 के मामले आने और नो-बॉल विवाद से कुछ हफ्ते काफी मुश्किल रहे, लेकिन कप्तान पंत और उनकी टीम ने इससे बाहर निकलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पर चार विकेट से जीत दर्ज की। इससे टीम का मनोबल बढ़ा है। हालांकि, उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना और छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यक्रम का चरमराना चिंता का विषय होंगे।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी दिल्ली के लिए चिंताजनक
डेविड वॉर्नर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है लेकिन साथी सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में नहीं बदल सके हैं। टीम ने तीसरे नंबर पर कई बल्लेबाजों को आजमाया लेकिन कोई उचित खिलाड़ी नहीं मिल सका है।

मिशेल मार्श कोविड-19 के बाद एकांतवास पूरा करने के बाद लौट चुके हैं और इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पंत खुद भी विस्फोटक पारी नहीं खेल पाए हैं, जिसके लिए वह मशहूर हैं। उन्हें ऑलराउंडर ललित यादव, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल के साथ अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी।

कुलदीप कर रहे हैं उम्दा गेंदबाजी
दिल्ली के गेंदबाजी विभाग ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ काफी रन लुटाए लेकिन उन्होंने वापसी कर आसान जीत की नींव रखी। कुलदीप अपने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सत्र का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने इस सत्र में दो बार चार विकेट झटके हैं, जिससे उनके कुल 17 विकेट हैं।

वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं जिन्होंने छह मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान का अच्छा सहयोग मिल रहा है जबकि स्पिनर अक्षर और ललित ने भी अपनी भूमिकाएं निभाई हैं।

दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, रोवमैन पॉवेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजूर रहमान, चेतन सकारिया। 
विज्ञापन

राहुल पर निर्भरता कम करना चाहेगी लखनऊ टीम
लखनऊ की टीम हालांकि प्लेऑफ स्थान हासिल करने की ओर बढ़ रही है, वह नौ मैचों में छह जीत से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। हालांकि टीम शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान राहुल पर अत्यधिक निर्भरता को तोड़ना चाहती है। राहुल इस सत्र में अभी तक दो शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं और टीम की जीत में उनकी पारियों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह निर्भरता इतनी अधिक है कि टीम ने जो तीन मैच गंवाए हैं, उसमें राहुल का बल्ला नहीं चला था। टीम के पास क्विंटन डि कॉक, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या के रूप में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी।
 

टीम के पास जेसन होल्डर और मार्कस स्टोयनिस भी हैं। गेंदबाजी में क्रुणाल और तेज गेंदबाज दुष्मंथा ने पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का बचाव करने में मदद की, लेकिन रवि बिश्नोई हालांकि थोड़े मंहगे साबित हुए।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, दुश्मांता चमीरा, मोहसिन खान, आवेश खान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed