{"_id":"69f59ada5c7fead4ed042d8c","slug":"delhi-capitals-pacer-kyle-jamieson-handed-one-demerit-point-for-giving-fiery-send-off-to-vaibhav-sooryavanshi-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs RR: काइल जैमिसन को महंगा पड़ा सूर्यवंशी को आंख दिखाना, जुर्माना लगने से बचे; पर बीसीसीआई ने दी ये सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RR: काइल जैमिसन को महंगा पड़ा सूर्यवंशी को आंख दिखाना, जुर्माना लगने से बचे; पर बीसीसीआई ने दी ये सजा
Sat, 02 May 2026 12:04 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 02 May 2026 12:04 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना भारी पड़ा है। बीसीसीआई ने इसे आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
काइल जैमिसन
- फोटो : PTI
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आईपीएल के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमैरिट अंक का दंड दिया गया है। जैमिसन ने वैभव को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था जिसकी आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन
जैमिसन ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
आईपीएल ने बयान में कहा, काइल जैमिसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया जिसके लिए उन्हें एक डिमैरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी अन्य खिलाड़ी का अपमान करते हैं या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकते हैं।

कब घटी ये घटना
यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में घटी, जब 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जैमिसन आक्रामक अंदाज में उनके पास गए। सूर्यवंशी ने हालांकि किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं की, लेकिन वह ऐसा कर सकते थे। जैमिसन ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी।

दिल्ली को मिली थी जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रियान पराग की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने पथुम निसांका और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।