फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals have had 4 opening pairs in seven games this year in IPL 2025 DC vs GT stats and records

GT vs DC: दिल्ली ने इस सीजन सात मैचों में चार बार ओपनिंग जोड़ी बदली, 10 साल बाद तीसरे नंबर पर उतरे केएल राहुल

Sat, 19 Apr 2025 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

दिल्ली ने इस मैच के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है और इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में शामिल रखा है। फ्रेजर की अनुपस्थिति में अभिषेक पोरेल के साथ करुण नायर पारी का आगाज करने उतरे थे।

विज्ञापन
Delhi Capitals have had 4 opening pairs in seven games this year in IPL 2025 DC vs GT stats and records
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मैच के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है और इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में शामिल रखा है। फ्रेजर की अनुपस्थिति में अभिषेक पोरेल के साथ करुण नायर पारी का आगाज करने उतरे थे। 
विज्ञापन

दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है और वह फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। दिल्ली ने हालांकि, इस सीजन चार बार अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में अब तक फाफ डुप्लेसिस-मैकगर्क, केएल राहुल-मैकगर्क, पोरल-मैकगर्क और पोरेल-करण नायर पारी का आगाज कर चुके हैं। दिल्ली को डुप्लेसिस के नहीं खेलने की वजह से प्लेइंग-11 में बदलाव करने पड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC: गुजरात टाइटंस टीम में कब होगी कगिसो रबाडा की वापसी? कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 के बाद पहली बार तीसरे नंबर पर उतरे राहुल
इस मैच में केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। 2015 के बाद आईपीएल में पहली बार राहुल इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और 25 रन बनाए थे। राहुल से इस मैच में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वह 14 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। यह तीसरी बार है जब प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में केएल राहुल को आउट किया है। राहुल ने प्रसिद्ध के खिलाफ 39 गेंदों का सामना किया है और 125.64 के स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

सिराज शुरुआती ओवर में रहे महंगे
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दिल्ली के खिलाफ पहला ओवर डालने आए, लेकिन उन्होंने 16 रन लुटाए। यह आईपीएल में सिराज का दूसरा सबसे महंगा पहला ओवर है। इससे पहले उन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी पहले ओवर में इतने रन लुटाए थे। पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ सिराज ने अपने पहले ओवर में 18 रन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed