{"_id":"6810f2b16fba4062980d2b5e","slug":"delhi-capitals-co-owner-parth-jindal-took-the-delhi-metro-to-reach-the-arun-jaitley-stadium-for-ipl-match-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs KKR: दिल्ली और केकेआर का मैच देखने के लिए मेट्रो से स्टेडियम पहुंचे पार्थ जिंदल, शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs KKR: दिल्ली और केकेआर का मैच देखने के लिए मेट्रो से स्टेडियम पहुंचे पार्थ जिंदल, शेयर किया वीडियो
Tue, 29 Apr 2025 09:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:09 PM IST
सार
पार्थ मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में पहुंचना चाहते थे जिस कारण उन्हें दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन
पार्थ जिंदल और नीरज चोपड़ा
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली के बीच मैच देखने के लिए मेट्रो से अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। केकेआर और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जिंदल ने सोशल मीडिया पर अपनी मेट्रो यात्रा की एक झलक साझा की, जिससे प्रशंसक प्रभावित हुए।
विज्ञापन
दिल्ली की नजरें वापसी पर
दिल्ली के लिए यह सीजन अच्छा रहा है और उसकी नजरें अपना पहला खिताब जीतने पर टिकी हुई है। दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसकी कोशिश केकेआर के खिलाफ वापसी करने पर टिकी होंगी। पार्थ मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में पहुंचना चाहते थे जिस कारण उन्हें दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया।

In the Delhi metro on the way to Qila Kotla - come on @DelhiCapitals let’s do this - big game tonight pic.twitter.com/eB3sRuLucs
— Parth Jindal (@ParthJindal11) April 29, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बदलाव किया है। अनुकूल रॉय की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा।

दिल्ली को मिला 205 रनों का लक्ष्य
अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की दमदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने एक सफलता अपने नाम की।