{"_id":"5c20e49ebdec225700508a06","slug":"delhi-beat-madhay-pradesh-by-9-wickets-in-ranji-trophy-2018-round-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी राउंड अप: दिल्ली ने मध्यप्रदेश को 9 विकेट से हराया, ऐसा रहा तीसरे दिन का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी राउंड अप: दिल्ली ने मध्यप्रदेश को 9 विकेट से हराया, ऐसा रहा तीसरे दिन का हाल
Mon, 24 Dec 2018 07:43 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बाएं हाथ के स्पिनर विकास मिश्रा के मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (12 विकेट) के दम पर दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में सोमवार को तीसरे दिन यहां मध्यप्रदेश को नौ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किए।
विज्ञापन
पहली पारी में 129 रन से पिछड़ने वाली मध्यप्रदेश की टीम ने सोमवार को दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के सात रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम एक समय बिना किसी नुकसान के 83 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी जिसके बाद कुलवंत खेजरोलिया (34 रन पर एक विकेट) ने आर्यमान बिरला (32) को बोल्ड करके दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद मिश्रा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज आनंद बैंस (46) को अपना पहला शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद मिश्रा की फिरकी के आगे मध्यप्रदेश की पारी लड़खड़ गयी और पूरी टीम 64.4 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मिश्रा ने दूसरी पारी में भी 30 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने मैच में 71 रन देकर 12 विकेट लिए। मिश्रा के अलावा दूसरी पारी में शिवम शर्मा ने भी तीन विकेट लिए।
दिल्ली को चौथी पारी में जीत के लिए 29 रन का लक्ष्य मिला जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम हालांकि बोनस अंक लेने से चूक गयी क्योंकि 27 रन के स्कोर पर कुणाल चंदेला आउट हो गये। टीम अगर 10 विकेट से जीतती तो उसे सात अंक मिलते।
मुश्किल परिस्थितियों में दिल्ली की पहली पारी में 134 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत प्लेअर आफ मैच रहे। इससे पहले मध्य प्रदेश के पहली परी 132 रन के जवाब में दिल्ली ने 261 रन बनाए थे।
हैदराबाद को पंजाब पर पहली पारी की बढ़त
टी रवि तेजा और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को पहली पारी में 303 रन पर आउट करके हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन सोमवार कोबढ़त बना ली। हैदराबाद के पहली पारी के 317 रन के जवाब में अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 202 रन से आगे खेलते हुए पंजाब ने बाकी छह विकेट 101 रन के भीतर गंवा दिए।
गुरकीरत सिंह 130 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे । वहीं मनदीप सिंह 63 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने 147 गेंद खेलकर चार चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद के लिए रवि तेजा ने पांच और सिराज ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में हैदराबाद ने दो विकेट 155 रन पर गंवा दिए । उसके पास कुल 169 रन की बढ़त हो गई है ।
विदर्भ ने गुजरात पर शिकंजा कसा
सिद्धार्थ देसाई के करियर के सर्वश्रेष्ठ आठ विकेट के बावजूद विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में सोमवार को तीसरे दिन यहां गुजरात के खिलाफ पहली पारी में 164 रन की बढ़त हासिल की। विदर्भ ने सोमवार को तीन विकेट पर 238 रन से आगे से शुरूआत की और कल के नाबाद बल्लेबाज गणेश ने 75 रन बनाये। वाखरे ने 55 और विकेटकीपर वाडकर ने 88 रन की पारियों से टीम ने पहली पारी में 485 रन बनाए।
देसाई ने 43.5 ओवर में 148 रन देकर आठ विकेट लिए। चिंतन गाजा और अर्जन नागवास्वाला को एक-एक विकेट मिला। गुजरात की दूसरी पारी में शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान प्रियांक पंचाल (दो) सस्ते में चलते बने। स्टंप्स के समय गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 22 रन था और टीम अब भी विदर्भ से 142 रन पीछे है और उसके नौ विकेट शेष है। गुजरात की पहली पारी में 321 रन सिमटी थी।
सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई को पहली पारी में बढ़त
गेंदबाजों के मिश्रित प्रदर्शन से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में सोमवार को तीसरे दिन यहां सौराष्ट्र को पहली पारी 348 रन पर आउट कर 46 रन की बढ़त हासिल की। मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर के 61 गेंद में ताबड़तोड़ 83 रन की पारी के दम पर 32 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बना लिए जिससे उसकी कुल बढ़त 221 रन की हो गई है।
सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले सौराष्ट्र ने दिन की शुरूआत पहली पारी में पांच विकेट पर 213 रन से आगे से की। चिराग जानी के 85 रन के योगदान से टीम ने ऑलआउट होने से पहले 348 रन बना लिए। मुंबई के लिए शिवम दूबे, तनुष कोटियान, मिनाद मांजरेकर, रॉयस्टन डियाज ने दो-दो जबकि अय्यर और आकाश पारकर ने एक-एक विकेट लिए।
महाराष्ट्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ का पलड़ा भारी
मध्यक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन की मदद से छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन सोमवार को पहली पारी में 462 रन का विशाल स्कोर बनाकर महाराष्ट्र पर शिकंजा कस लिया। महाराष्ट्र के पहली पारी के 239 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ ने सुबह पांच विकेट पर 332 रन से आगे खेलना शुरू किया। शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद मध्यक्रम में अजय मंडल, कप्तान अमनदीप खरे और आशुतोष सिंह ने शतक जमाए।
मंडल ने 217 गेंद की पारी में 20 चौकों और एक छक्के के साथ 135 रन बनाए। वहीं खरे ने 157 गेंदों का सामना करके 108 रन बनाये जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। आशुतोष ने 279 गेंदों का सामना करके 17 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। महाराष्ट्र के लिए अनुपम संकलेचा ने पांच विकेट लिए। जवाब में महाराष्ट्र ने तीन विकेट 172 रन पर गंवा दिए। अनुभवी केदार जाधव 114 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 103 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बिहार जीत से तीन विकेट दूर
विवेक कुमार (61 रन पर चार विकेट) और आशुतोष अमन (26 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच में सोमवार को यहां नगालैंड के 112 रन पर सात विकेट झटक कर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए। मंगलवार को अंतिम दिन के खेल में बिहार को जीत के लिए तीन विकेट की जरूरत है जबकि नगालैंड को हार टालने के लिए 334 रन बनाने होगे जो लगभग असंभव सा है।
पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने वाली बिहार की टीम ने तीसरे दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 255 रन से की और कल के नाबाद बल्लेबाज मंगल मेहरूर (177) और एमडी रहमतुल्लाह (107) ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। उत्कर्ष भास्कर (46) और विकास रंजन (53) ने भी उपयोगी पारी खेली। बिहार ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 504 रन पर घोषित की जिससे नगालैंड को जीत के लिए 446 रन का लक्ष्य मिला।
नगालैंड के लिए अबरार काजी ने पांच और रजत भाटिया ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 446 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगालैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान रोंगसेन जोनाथन (नाबाद 57) के अलावा कोई और टिककर नहीं खेल सका। स्टंप्स के समय जोनाथन के साथ इनाकातो झिमोमी (18) क्रीज पर मौजूद थे।
झारखंड के खिलाफ सेना को 270 रन का लक्ष्य
उत्कर्ष सिंह के शतक की मदद से झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 343 रन बनाकर सेना को 270 रन का लक्ष्य दिया। अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 49 रन से आगे खेलते हुए झारखंड ने दूसरी पारी में 343 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कुमार देबब्रत ने 53 और उत्कर्ष सिंह ने 114 रन बनाए।
देबब्रत ने 87 गेंदों में सात चौकों की मदद से अर्धशतक बनाया जबकि उत्कर्ष ने 234 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में 12 चौके जड़े । अनुकूल राय ने 50 और ईशांक जग्गी ने 40 रन बनाये । सेना के लिए रजत पालीवाल ने तीन विकेट लिए । इससे पहले झारखंड के 193 रन के जवाब में सेना ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे।
आंध्र ने बंगाल पर बढ़त बनाई
बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत आंध्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां बंगाल के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। बंगाल के 300 रन के जवाब में आज दो विकेट पर 108 रन से आगे खेलते हुए आंध्र ने नौ विकेट पर 321 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज सीआर गणेश्वर ने 66, रिकी भुई ने 52 और श्रीकर भरत ने 61 रन की पारी खेली। एनजे साई कृष्णा ने भी 43 रन का योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने पर केवी शशिकांत 10 जबकि डीपी विजय कुमार चार रन बनाकर खेल रहे थे।
आंध्र को 21 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसका सिर्फ एक विकेट शेष है। बंगाल की ओर से मुकेश कुमार और प्रदीप्त प्रमाणिक ने तीन-तीन विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पिछड़ने से नहीं बचा पाए।
असम-गोवा मैच रोमांचक मोड़ पर
असम और गोवा के बीच यहां खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबला सोमवार को तीसरे दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया जिसमें अंतिम दिन दोनों टीमों के पास जीत दर्ज करने का मौका है।
असम के 218 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए गोवा ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। गोवा को जीत के लिए अंतिम दिन 52 रन जबकि असम को चार विकेट की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने पर अमित वर्मा 62 जबकि लक्ष्य गर्ग 57 रन बनाकर खेल रहे थे। अमित और लक्ष्य उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब टीम 78 रन पर छह विकेट गंवाकर संकट में थी। दोनों सातवें विकेट के लिए अब तक 88 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
इससे पहले असम की टीम आज चार विकेट पर 119 रन से आगे खेलने उतरी उसने दूसरी पारी में 235 रन बनाए। ऋषव दास ने 67 जबकि अमित सिन्हा ने 52 रन की पारी खेली। गोवा की ओर से कृष्णा दास ने चार जबकि लक्ष्य गर्ग ने दो विकेट चटकाए।
त्रिपुरा को हराकर उत्तर प्रदेश ने नाकआउट के लिए मजबूत किया दावा
अंकित राजपूत के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां त्रिपुरा फालोआन के बाद महज 60 रन पर समेट कर पारी और 384 रन से जीत दर्ज की।
इस जीत से उत्तर प्रदेश को बोनस अंक सहित सात अंक मिले और उसने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी सात विकेट पर 552 रन बनाने के बाद घोषित की थी। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम ने सोमवार को पहली पारी में चार विकेट पर 33 से आगे खेलना शुरू किया।
कप्तान स्मित पटेल की 47 रन की पारी के बावजूद टीम 108 रन पर आल आउट हो गई। जीशान अंसारी ने 33 रन देकर तीन जबकि राजपूत और सौरव कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
पहली पारी में 444 रन की बढ़त लेने के बाद उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को फालोआन कराया। दूसरी पारी में त्रिपुरा की स्थिति और खराब रही और राजपूत (25 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 25 ओवर में 60 रन पर सिमट गयी। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये राणा दत्त (22) ही दोहरे अंक में पहुंच सके। उत्तर प्रदेश के लिए इम्तियाज अहमद ने भी 12 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। उत्तर प्रदेश के लिए दोहरा शतक लगाने वाले प्रियम गर्ग (206) मैन ऑफ द मैच रहे।