{"_id":"6658009b29698ec6b20a8d60","slug":"delay-in-bowling-stop-clock-rule-will-be-implemented-from-t20-world-cup-know-everything-about-this-rule-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: गेंदबाजी में देरी पड़ेगी भारी, विश्व कप से लागू होगा स्टॉप क्लॉक नियम, जानें इस नियम के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: गेंदबाजी में देरी पड़ेगी भारी, विश्व कप से लागू होगा स्टॉप क्लॉक नियम, जानें इस नियम के बारे में सबकुछ
Thu, 30 May 2024 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 May 2024 09:59 AM IST
सार
इस नियम के तहत दो ओवरों के बीच में टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकंड का समय दिया जाएगा। इस समय अंतराल में टीम को हर हाल में अगला ओवर शुरू करना होगा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI
विस्तार
टी20 विश्व कप में निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने वाली टीमों को उनकी यह गलती भारी पड़ सकती है। आईसीसी ने इस विश्वकप से सफेद गेंद के प्रारूप में स्टॉप क्लॉक नियम को नियमित कर दिया है। प्रयोग के तौर पर इस नियम की सफलता के बाद आईसीसी ने इसे नियमित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है स्टॉप क्लॉक नियम
इस नियम के तहत दो ओवरों के बीच में टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकंड का समय दिया जाएगा। इस समय अंतराल में टीम को हर हाल में अगला ओवर शुरू करना होगा। ओवर खत्म होते ही तीसरा अंपायर मैदान पर लगी घड़ी शुरू कर देगा, जिसमें 60 से लेकर शून्य तक उल्टी गिनती शुरू होगी। अगर इस समय सीमा में ओवर शुरू नहीं होता तो मैदानी अंपायर टीम को दो चेतावनियां देगा। तीसरी चेतवानी पर पांच रन की पेनाल्टी लगेगी। ये रन बल्लेबाजी टीम के खाते में जुड़ेंगे।

बुमराह, अफरीदी और स्टार्क
- फोटो : PTI/PCB/X
प्रयोग के तौर पर दिसंबर, 23 में लागू हुआ था नियम
आईसीसी ने दिसंबर, 2023 से यह नियम सफेद गेंद के प्रारूप में लागू किया था। इस नियम से मैच के दौरान 20 मिनट तक समय बचाया गया। इसी सफलता से उत्साहित होकर आईसीसी ने इसे टी-20 विश्वकप से सफेद गेंद के प्रारूप में नियमित कर दिया।

इन स्थितियों में नहीं चलेगी घड़ी
आईसीसी ने मैच के दौरान कुछ परिस्थितियों में इस नियम को नहीं लागू किया है। हालांकि यह पूरी तरह तीसरे अंपायर पर निर्भर होगा। नए बल्लेबाज के आने के स्थिति में घड़ी नहीं चलेगी। आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी इसमें छूट होगी। बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक को चोट लगने की स्थिति में या फिर क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम की ओर से बर्बाद नहीं किए जाने वाले समय पर भी यह घड़ी नहीं चलेगी।