फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepti Sharma and Smriti Mandhana to play In Big Bash t-20 league|to play for Sydney Thunder in Women's Big Bash League; WBBL 2021

बिग बैश 2021: ऑस्ट्रेलियन लीग में दिखेंगी दो भारतीय महिला खिलाड़ी, सिडनी थंडर टीम से हुआ करार

Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

25 साल की मंधाना इससे पहले होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट से खेल चुकी हैं। आलराउंडर दीप्ति का यह पहला टूर्नामेंट होगा। मंधाना और दीप्ति दोनों अभी भी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Deepti Sharma and Smriti Mandhana to play In Big Bash t-20 league|to play for Sydney Thunder in Women's Big Bash League; WBBL 2021
स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश लीग 'द हंड्रेड' के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेटर ऑस्ट्रेलियाई लीग 'बिग बैश' में भी दिखाई देंगी। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने सिडनी थंडर टीम से करार किया है। लीग की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। यह दोनों खिलाड़ी हीथर नाइट और टेमी ब्यूमॉन्ट की जगह लेंगी। 
विज्ञापन


हीथर और टेमी ने पिछले साल सिडनी थंडर को लीग जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। नाइट ने बिग बैश के पिछले सीजन में 446 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी चटकाए थे। वह सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।
विज्ञापन


मंधाना पहले भी बिग बैश में खेल चुकीं 
25 साल की मंधाना इससे पहले होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट से खेल चुकी हैं। आलराउंडर दीप्ति का यह पहला टूर्नामेंट होगा। मंधाना और दीप्ति दोनों अभी भी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इसके बाद वह 14 अक्टूबर से शुरू हो रही लीग के लिए वहीं रुकेंगी। मंधाना फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 गेंद में 86 रन की पारी खेली थी। यह इस साल वनडे में उनकी सबसे बड़ी पारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडनी थंडर के हेड कोच ट्रेवर ग्रिफिन ने दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा दीप्ति को शामिल किए जाने से खुश हूं। वह मैच विनर हैं। वह पावरप्ले में भी शानदार गेंदबाजी करती हैं। वह डेथ ओवर्स में भी अच्छी गेंदबाजी कर सकती हैं। इसके अलावा दीप्ति अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेती हैं।


द हंड्रेड में मंधाना शानदार फॉर्म में थीं
दीप्ति ने 54 टी-20 में 21.26 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 20.43 की औसत से 470 रन भी बनाए हैं। मंधाना ने 'द हंड्रेड' लीग के सात मैचों में 167 रन बनाए थे। उन्होंने सदर्न ब्रेव टीम से खेलते हुए दो अर्धशतक लगाए थे। स्मृति ने 81 टी-20 में 121 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1901 रन बनाए। उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed