फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   deepi sharma and-poonam raut created world record

भारत की बेटियों का वनडे में साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड, दोहरे शतक से चूकीं दीप्ति

Tue, 16 May 2017 06:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 16 May 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
deepi sharma and-poonam raut created world record
दीप्ति शर्मा और पूनम राउत

भारतीय महिला क्रिकेट अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है। कुछ दिन पहले तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं।  इस घटना को हुए एक सप्ताह भी नहीं गुजरा था कि टीम इंडिया के अोपनिंग बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया जो महिला क्रिकेट में  आज तक कोई नहीं कर पाया था।  

विज्ञापन

 
दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चार देशों की वनडे सीरीज के आठवें मैच में आयरलैंड के खिलाफ दीप्ति शर्मा और पूनम राउत की प्रारंभिक जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 320 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड  रच डाला। यह महिला वनडे क्रिकेट में यह 300 रन की पहली साझेदारी है। यह खुशी दुगनी भी हो सकती थी लेकिन दीप्ति शर्मा दुुर्भाग्यशाली रहीं और वह दोहरा शतक बनाने से चूक गईं। 
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ मैच में पूनम राउत और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़े। शर्मा ने 160 गेंदों का सामना करते हुए 188 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के जड़े। जबकि पूनम राउत ने 116 गेंद में 109 रन बनाए। वह कवल 11 चौके लगा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा दोहरा शतक जड़ने से 12 रन से चूक गईं। लेकिन इस पारी के साथ महिला क्रिकेट में दूसरी बड़ी पारी उनके नाम दर्ज हो गई। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी साल 1997 में न्यूजीलैंड की बेलिंडा क्लार्क ने खेली थी। उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ मैच में 229 रन बनाए थे। क्लार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर थीं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  नाबाद 200 रन बनाए थे। इससे पहले भारत की ओर से महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया श्रेष्ठ स्कोर नाबाद 138 रन था, जो जया शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2005 में बनाया था। 


पूनम-राउत की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 358 रन बनाए।  359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं आयरलैंड की महिलाएं 40 ओवर में 109 रन ही बना सकीं, इसके साथ ही भारत ने आयरलैंड पर 249 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed