फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Chahar ruled out of IPL 2022, Harshit Rana joins Kolkata Knight Riders as a replacement for Rasikh Salam for rest of the season

IPL 2022: चेन्नई और केकेआर को झटका, सीजन से बाहर हुए 14 करोड़ी चाहर, यह युवा तेज गेंदबाज भी चोटिल

Fri, 15 Apr 2022 04:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Apr 2022 04:48 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चार बार की चैंपियन टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम चोट के कारण सीजन में आगे के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
Deepak Chahar ruled out of IPL 2022, Harshit Rana joins Kolkata Knight Riders as a replacement for Rasikh Salam for rest of the season
दीपक चाहर और रसिख सलाम - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चार बार की चैंपियन टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था लेकिन बाद में नीलामी में 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ खरीदा था। दीपक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए। 

विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम चोट के कारण सीजन में आगे के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह केकेआर ने हर्षित राणा को बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ा है। हर्षित को उनकी 20 लाख रूपये की बेस प्राइस में केकेआर ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज रसिक इस सीजन में दो मैचों मे खेले और एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी और लाइन लेंथ से सभी को प्रभावित किया। 
विज्ञापन


आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में बयान जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। शुक्रवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में सीएसके और केकेआर के गेंदबाजों के बाहर होने की पुष्टि की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर हुए चाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग कर रहे दीपक चाहर दूसरी बार चोटिल हो गए। इसी साल फरवरी के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इस चोट से उबरने के लिए चाहर एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे थे और अप्रैल के अंत तक उनके फिट होने की उम्मीद थी। लेकिन पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान वह दोबारा चोटिल हो गए। इसकी वजह से अब वो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं और आगामी टी-20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं। 

चेन्नई के लिए बड़ा झटका

दीपक चाहर पावरप्ले में विकेट चटकाने में माहिर हैं और उनकी बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ की कीमत पर उन्हें अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वो इस सीजन अपनी टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। शुरुआती चार मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम को पांचवें मैच में जीत नसीब हुई। इस मैच में चेन्नई के बल्लबाजों ने सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, और बाद में गेंदबाजों की मदद से 23 रन से जीत हासिल की। 

चाहर के आईपीएल से बाहर होने के बाद चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि टीम की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर है और सिर्फ बल्लेबाजों के दम पर प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल होगा। चेन्नई के लिए पावरप्ले में चाहर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 58 पारियों में पावरप्ले के अंदर 42 विकेट लिए हैं और 7.61 की इकोनॉमी रेट से रन खर्चे हैं। वहीं उनकी जगह टीम में शामिल किए गए मुकेश चौधरी कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed