फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Debutants Prasidh, Suchith star in four-wicket win to Bangladesh A

बांग्लादेशी टीम को 3 दिन के अंदर 2 बार किया आउट, मिली शानदार जीत

Thu, 24 Sep 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Debutants Prasidh, Suchith star in four-wicket win to Bangladesh A

जून में बांग्लादेश के हाथों टीम इंडिया को मिली वनडे सीरीज में ऐतिहासिक हार के बाद भारत की दूसरी टीमें उस हार का बदला लेने में जुटी हैं। पिछले दिनों उन्मुक्त चंद की अगुवाई में भारत की ए टीम ने 3 मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था।

विज्ञापन


एकदिवसीय सीरीज में जीत के बाद भारत की रणजी चैंपियन टीम ने बांग्लादेश-ए टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम ने 3 दिन के अंदर ही विदेशी टीम को 2 बार ऑलआउट करने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन


मैसूर में खेले गए मुकाबले में रणजी चैंपियन कर्नाटक ने मैच में संघर्ष के बाद वापसी करते हुए खेल के तीसरे और अंतिम दिन मैच जीत लिया। यह जीत विजयी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने में काफी कारगर होगी क्योंकि यह टूर्नामेंट एक अक्टूबर से शुरू हो रही है और वह खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध के बाद दूसरी पारी में चमके सचित

Debutants Prasidh, Suchith star in four-wicket win to Bangladesh A

बांग्लादेश ए की दूसरी पारी तीन दिवसीय मैच के तीसरे दिन 309 रनों पर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अनामुल हक (89) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे दिन मौजूदा रणजी चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके बाद टीम आज 121 रन और जोड़कर आउट हो गई। लिटन दास 38 और सौम्य सरकार 43 रन बनाकर आउट हो गए।

उसकी ओर से आज शुवागता होम ने 50 रनों की पारी खेली। जबकि कर्नाटक की ओर से जे सचित ने 6 विकेट निकाले। इसी मैच की पहली पारी में 19 साल के नवोदिट गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटक लिए थे जिससे मेहनाम टीम 158 पर आउट हो गई थी।

कर्नाटक को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला जिसे कप्तान सीएम गौतम और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने क्रमश: 49 और नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उसने महज 13 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अन्य बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिककर टीम को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।

इससे पहले, मेहमान टीम को 158 रन पर समेटने के बाद कर्नाटक ने शिशिर भावने के 88 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए। कर्नाटक को पहली पारी में 129 रनों की बढ़त मिली थी। कर्नाटक की ओर से ऑफ स्पिनर उदित पटेल ने पहले बल्ले से शानदार 40 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके।

कर्नाटक ने पहले दिन छह विकेट पर 163 रन बनाए थे। उसकी ओर से शिशिर भावने (88) और जगदीश सुचित (41) ने सातवें विकेट के लिए 127 रन जोड़े। भावने ने 175 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में शुवागाटा होम और सकलैन साजिब ने चार-चार विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed