फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Debate continues on the captaincy of Indian Test team after Gavaskar Srikkanth-Manjrekar also supported Bumrah

Team India: टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, गावस्कर के बाद श्रीकांत-मांजरेकर ने भी बुमराह का किया समर्थन

Wed, 14 May 2025 11:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 May 2025 11:19 AM IST
सार

श्रीकांत ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए जिससे अगर बुमराह अनुपस्थित रहें तो वह उनकी जगह जिम्मेदारी संभालें।

विज्ञापन
Debate continues on the captaincy of Indian Test team after Gavaskar Srikkanth-Manjrekar also supported Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप में किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाए इस पर बहस जारी है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और टीम इस दौरे पर नए कप्तान के नेतृत्व में जाएगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बाद अब विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कृष्णामचारी श्रीकांत और संजय मांजरेकर ने भी टेस्ट कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

श्रीकांत बोले- गिल का प्लेइंग-11 में चुना जाना तय नहीं 
श्रीकांत का कहना है कि बुमराह ने टीम के लिए जो योगदान दिया है उसे देखते हुए वह भारतीय टीम की कमान संभालने के हकदार हैं। इंडिया टूडे से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि वह शुभमन गिल पर कप्तानी नहीं थोपना चाहते क्योंकि यह युवा बल्लेबाज टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर रहा है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए गिल दौड़ में आगे चल रहे हैं, लेकिन कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम की कमान बुमराह को सौंपनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए जिससे अगर बुमराह अनुपस्थित रहें तो वह उनकी जगह जिम्मेदारी संभालें। श्रीकांत ने कहा, अब कप्तानी के लिए कौन तैयार उम्मीदवार है? शुभमन गिल? मुझे नहीं लगता कि अभी भी उनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है। आप कप्तानी केएल राहुल या ऋषभ पंत को नहीं सौंप रहे हैं। तो आप जसप्रीत बुमराह को दे दीजिए।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 26 मई से पहले स्वदेश लौट जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी? डब्ल्यूटीसी फाइनल डाल सकता है खलल
विज्ञापन

'राहुल या पंत को बनाएं उपकप्तान'
उन्होंने कहा, दूसरा विकल्प बुमराह ही हैं। आप कहते हैं, बॉस, आप कप्तान हैं। जिस भी टेस्ट मैच में वह नहीं खेलते पाएंगे आप केएल राहुल को जिम्मेदारी दे सकते हो। फिलहाल, मुझे लगता है कि बुमराह को कप्तान होना चाहिए। अगर मैं मुख्य चयनकर्ताओं होता, तो मैं बुमराह को कप्तान बनाता और फिर मैं कहता कि बॉस, आप जो भी मैच खेलना चाहते हैं, खेलें। फिर मैं केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त करता, क्योंकि इनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आप किसी को सिर्फ कप्तान के तौर पर नियुक्त नहीं कर सकते। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं, लेकिन यह मेरा नजरिया है। 

मांजेरकर ने भी जताई हैरानी 
वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि बुमराह अगले टेस्ट कप्तान के लिए प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाए कि क्यों चयनकर्ता बुमराह का विकल्प खोज रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उनकी चोटों को लेकर चिंतित हैं? तो अपने उपकप्तान को सावधानी से चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed