{"_id":"954af2a4-62fb-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"de-villiers-suspended-for-two-odis-for-slow-over-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबी डीविलियर्स दो वन-डे से निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एबी डीविलियर्स दो वन-डे से निलंबित
पार्ल/खेल डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली एक विकेट की हार के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दो वन-डे से निलंबित कर दिया गया जबकि टीम के साथियों पर उनकी मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
आईसीसी मैच रेफरी के एमिरेट्स इलीट पैनल के डेविड बून ने यह निलंबन लगाया। जब मैच के लिए दिए जाने वाले समय को देखा गया तो प्रोटियाज टीम शनिवार मैच के खत्म होने तक अपने निर्धारित ओवरों से छह ओवर पीछे रह गई थी।
विज्ञापन
डीविलियर्स को उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया इसलिये किसी अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
आईसीसी आचार संहिता के परिशिष्ट दो के अनुच्छेद 2.5.2 के अंतर्गत गंभीर ओवर गति के उल्लंघन आते हैं। इसमें कप्तान को दो निलंबित अंक का जुर्माना होता है जबकि खिलाड़ियों को प्रत्येक पहले दो ओवर की कमी के लिये मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना देना होगा और इसके बाद टीम निर्धारित समय से जितने भी ओवर पीछे रहती है, उस पर प्रत्येक अतिरिक्त ओवर के हिसाब से 20 प्रतिशत फीस देनी होती है।
विज्ञापन
संहिता के दो निलंबन अंक का मतलब एक टेस्ट या दो वन-डे से निलंबन होता है, जो खिलाड़ी पर लगे निलंबन के तुरंत आने वाले मैचों में लागू होता है, जिसमें उसका भाग लेना निश्चित होता है।