फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA seeks time till delhi polls for conducting president's election,  Gautam Gambhir  not eligible

DDCA ने अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए मांगा वक्त, कहा- गौतम गंभीर इसके पात्र नहीं

Mon, 30 Dec 2019 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
DDCA seeks time till delhi polls for conducting president's election,  Gautam Gambhir  not eligible
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपने अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए सोमवार को फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों तक का समय मांगा। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर लोढ़ समिति की सिफारिशों के अनुसार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन


डीडीसीए के महासचिव विनाद तिहाड़ा ने कहा, 'लोकपाल दीपक वर्मा को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया जाएगा। चुनाव जनवरी के अंत में होने हैं, लेकिन आग्रह किया जाएगा कि यह फरवरी में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद हों।
विज्ञापन


रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद के लिए गंभीर की उम्मीदवारी पर तिहाड़ा ने कहा, 'दिल्ली क्रिकेट की सेवा के लिए उनका स्वागत है, लेकिन वह अध्यक्ष तभी बन सकते हैं, जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें।' इससे पहले खबर थी कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) 13 जनवरी को अपना नया अध्यक्ष चुनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डीडीसीए में रविवार की शाम वार्षिक आम सभा में क्रिकेट को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई। बैठक के बीच में मुद्दों को जबरन पास कराए जाने पर डीडीसीए पदाधिकारियों के बीच स्टेज पर न सिर्फ हाथापाई हुई बल्कि लात घूंसे भी चले। भारी हुड़दंग के बीच सेवानिवृत्त जज बदर दुरेज अहमद को हटाकर सेवानिवृत्त जज दीपक वर्मा को डीडीसीए का नया लोकपाल नियुक्त कर दिया गया।


इस घटना की गौतम गंभीर ने कड़ी निंदा की थी। गंभीर ने ट्विटर पर उस वीडियो को शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया था। साथ ही उन्होंने इस धक्का-मुक्की में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि इस बवाल में जो अधिकारी शामिल थे, उन पर सख्त फैसला लेने की दरकार है और उन्हें आजीवन बैन लगा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed