{"_id":"56e6528a4f1c1b524a8b4614","slug":"ddca-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के बाद दिल्ली के सेमीफाइनल पर भी लटकी तलवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धर्मशाला के बाद दिल्ली के सेमीफाइनल पर भी लटकी तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
डीडीसीए की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए अदालत के आदेश पर ओल्ड पवेलियन को सील किए जाने पर आईसीसी की त्योरियां चढ़ गई हैं।
विज्ञापन
फिलहाल फिरोजशाह कोटला के इस क्षेत्र को दर्शकों के लिए बहाल नहीं किए जाने पर आईसीसी यहां होने वाले सेमीफाइनल को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने का मन बना रही है।
विज्ञापन
आईसीसी ने जस्टिस मुकुल मुद्गल से ओल्ड पवेलियन को दर्शकों केलिए खोले जाने की गुहार लगाई है कि, लेकिन उन्हें सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। यही नहीं इस स्थिति से परेशान आईपीएल फ्रेंचाइजी जीएमआर ने भी यहां होने वाले आईपीएल मैचों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का विकल्प डीडीसीए को दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने तर्क दिया है कि ओल्ड पवेलियन बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां का टिकट भी महंगा है। फिर प्रतिबंधित होने के चलते यह क्षेत्र ढका होने पर ब्रांडिंग पर काफी असर पड़ेगा। इसका सीधा आर्थिक घाटा आईसीसी को उठाना होगा। आईसीसी सीईओ डेव रिचर्ड्सन ने इन्हीं तर्कों के आधार पर जस्टिस मुद्गल को यह क्षेत्र दर्शकों के लिए खोले जाने की अपील की है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए जस्टिस ने ऐसा नहीं करने को कहा है।