फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dd vs srh, ipl 9 preview, raipur

डेयरडेविल्स के लिए करो या मरो, सामने होंगे सनराइजर्स

Thu, 19 May 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
dd vs srh, ipl 9 preview, raipur

आईपीएल के नौवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है। लिहाजा प्लेऑफ में पहुंचने उसे जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को होने वाला मैच उसके लिए करो या मरो का मुकाबला है। प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। इस समय अंक तालिका में उसके 12 मैचों में 12 अंक है। लिहाजा उसे जीत की दरकार है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। उसके 12 मैचों में 16 अंक है और वह तालिका में टॉप पर है। उसके लिए यह मैच औपचारिकता है। लेकिन हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। डेयरडेविल्स को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा था जब वह अपना पिछला मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस से डकवर्थ लुइस नियम से महज 19 रन से हार गई। इस मैच में केवल करुण नायर और क्रिस मौरिस ने क्रमश: 41 और 38 रन बनाकर बेहतरीन योगदान दिया था।

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक डेयरडेविल्स के सबसे ज्यादा भरोसेमंद

dd vs srh, ipl 9 preview, raipur

क्विंटन डी कॉक डेयरडेविल्स के सबसे ज्यादा निरंतर उम्दा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन शीर्ष पर उन्हें कभी स्थायी साझेदार नहीं मिला। मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और पवन नेगी सरीखे घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। ऐसे में दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी चिंता का सबब है। सीनियर बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने अपनी टीम के लिए बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं दे सके हैं और उनका खराब फॉर्म भी डेयरडेविल्स को पटरी से उतार दिया है।

इस समय सनराइजर्स ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उम्दा प्रदर्शन किया है। उसे सिर्फ शुरुआती दो मैचों में ही हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसकी बल्लेबाजी कप्तान डेविड वार्नर और उनके ओपनिंग साझेदार शिखर धवन के इर्द-गिर्द घूम रही है। युवराज सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। वार्नर ने फ्रंट पर आकर अपनी टीम का नेतृत्व किया है। गेंदबाजी विभाग में दिग्गज आशीष नेहरा और बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान टॉप फॉर्म में हैं। भुवनेश्वर कुमार और बरिंदर सरां भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed