दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर छोड़ सकते हैं आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार जहीर खान पिछले साल अक्टूबर महीने में भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके हैं। खबर है कि वह आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं।
37 वर्षीय जहीर इस आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे। उन्होंने टीम के लिए खेले 12 मैचों में 10 विकेट झटके। उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। इस सीजन दिल्ली के लिए खेले अपने क्रिकेटिंग सफर को लेकर उन्होंने कहा, हम अच्छा खेले और टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि टूर्नामेंट में क्वालिफाइंग राउंड में न पहुंचने पर उन्होंने दुख भी व्यक्त किया।
"खुशी है कि मैं टीम में बोझ नहीं रहा"
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जहीर खान हैं। उन्होंने कहा कि खुशी है कि मैं टीम में बोझ नहीं रहा।
आईपीएल में खुद के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर जहीर कहते हैं, "अभी उन्होंने इस बारे में नहीं सोचा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि उनकी टीम में युवाओं की भरमार है और टीम के हर खिलाड़ी को अपने मनमुताबिक खेलने की आजादी मिली। मैं अपना खेल इंज्वाय कर रहा हूं, लेकिन मेरा मार्गदर्शन हमेशा टीम के साथ रहेगा।"
टीम इंडिया के कोच भी बन सकते हैं जहीर
फेमस कमेंटर हर्षा भोगले मानते हैं, कि जहीर खान टीम इंडिया के कोच पद पर बिल्कुल फिट होते हैं। उनके पास टीम इंडिया में अनुभव तो है ही, इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने अपनी कप्तानी भी साबित की है।
हर्षा के अनुसार, जहीर के अंदर वे सारी काबलियत हैं जो उन्हें टीम इंडिया में एक बार फिर जोड़ सकती हैं। वह गेंदबाजी कोच पद पर भी फिट हैं।