{"_id":"696b8bdb501463b1aa0ff53b","slug":"dcw-vs-rcb-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challangers-bengaluru-wpl-2026-11th-match-updates-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DCW vs RCB: आरसीबी ने आठ विकेट से दिल्ली को हराया, बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत; अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DCW vs RCB: आरसीबी ने आठ विकेट से दिल्ली को हराया, बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत; अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार
Sat, 17 Jan 2026 10:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:59 PM IST
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और शीर्ष पर बनी रही। दिल्ली की शेफाली वर्मा की 62 रन की पारी के बावजूद टीम 166 रन ही बना सकी, जिसे आरसीबी ने 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम दिल्ली
- फोटो : WPL-X
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम इस जीत के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, दिल्ली चार में से तीन मुकाबले हारकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की 62 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 10 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
शेफाली के अलावा दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों को करना पड़ा संघर्ष
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहली ही ओवर में लिजेल ली और एल. वोल्वार्ड्ट के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजने कप, निकी प्रसाद और मिन्नू मणि भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं, जिससे दिल्ली का स्कोर 8.1 ओवर में 74 रन पर छह विकेट हो गया। ऐसे मुश्किल हालात में शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने निकी प्रसाद (12) के साथ 59 रन और बाद में स्नेह राणा (22) के साथ 34 रनों की अहम साझेदारी की। शेफाली ने 41 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर तेजी दिखाई, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए।

मंधाना और जॉर्जिया ने दिलाई टीम को जीत
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही और ग्रेस हैरिस तीसरे ओवर में आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। मंधाना ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 61 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 96 रन बनाए, जबकि वॉल ने संयमित शुरुआत के बाद तेजी पकड़ते हुए 42 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। मंधाना के आउट होने तक मैच लगभग आरसीबी की पकड़ में आ चुका था। अंततः आरसीबी ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाकर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की।