फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL Dream11 MI vs DC Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players

MI vs DC Playing 11: महिला लीग का आगाज आज से, पहले मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

Fri, 23 Feb 2024 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

Mumbai Indians vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : टूर्नामेंट में विदेशों की कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगी जिनके बीच भारत की युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखरने की कोशिश करेंगी। जिन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर निगाह टिकी रहेगी उनमें श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलेंगी।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL Dream11 MI vs DC Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL

विस्तार

मौजूदा विजता मुंबई इंडियंस और पिछली बार के उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को होने वाले मैच से दूसरे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगाज होगा, जिसमें भारत की युवा खिलाड़ियों पर निगाहें टिकी रहेंगी। साथ ही भारत की अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी। इनमें मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बंगलूरू की कप्तान स्मृति मंधाना भी शामिल हैं। पिछले साल डब्ल्यूपीएल का पहला टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था, लेकिन इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में होगा।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं, लेकिन डब्ल्यूपीएल में टीम का काफी दारोमदार इस अनुभवी बल्लेबाज पर टिका रहेगा। उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे जबकि मुंबई की गेंदबाज हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 16 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

श्रेयंका, तितास और मिन्नू को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज
टूर्नामेंट में विदेशों की कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगी जिनके बीच भारत की युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखरने की कोशिश करेंगी। जिन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर निगाह टिकी रहेगी उनमें श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलेंगी। पाटिल ने पिछले 10 महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस बीच, उन्हें भारत की तरफ से टेस्ट और वनडे क्रिकेट में प्रदार्पण करने का मौका भी मिला। इसी तरह की कहानी दिल्ली कैपिटल्स की तितास साधु की है। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में भारत की तरफ से पदार्पण किया।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए जिससे भारत 117 रन के अपने स्कोर का बचाव करने में सफल रहा था। दिल्ली की टीम में एक अन्य युवा खिलाड़ी मिन्नू मणि हैंं जो डब्ल्यूपीएल में खुद को साबित करने के लिए बेताब होगी। इस ऑफ स्पिनर ने अभी तक भारत की तरफ से चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में उतरेंगे फिल्मी सितारें
महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान सहित कई फिल्मी सितारें अपनी चमक बिखरेंगे। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और टाइगर श्रॉफ जैसे फिल्म सितारे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर, साइका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, पूनम यादव, तितास साधु।

दोनों स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत, केर, ट्रायॉन, हेली, हुमैरा, वोंग, कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा, प्रियंका, सैका, यास्तिका, शबनिम, सजना, अमनदीप, फातिमा, कीर्तन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), रोड्रिग्स, हैरिस, शैफाली, एलिस, सदरलैंड, अरुंधति, अश्विनी, जोनासेन, मारिजैन, स्नेहा, मिन्नू, राधा, शिखा, अपर्णा, तानिया, पूनम, तितास साधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed