फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dc vs pbks ipl 2024 abhishek porel smashed harshal patel by getting 25 runs in last over of inning

DC vs PBKS: पंजाब के खिलाफ दिल्ली के इस बल्लेबाज ने मचाया धमाल, मैदान पर आते ही की चौकों-छक्कों की बारिश

Sat, 23 Mar 2024 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 06:18 PM IST
सार

दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल की क्लास ली। उन्होंने गेंदबाज को निशाना बनाते हुए इस ओवर में 25 रन बटोरे।

विज्ञापन
dc vs pbks ipl 2024 abhishek porel smashed harshal patel by getting 25 runs in last over of inning
अभिषेक पोरेल - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्ल और पंजाब किंग्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के एक बल्लेबाज ने अपने दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हैरानी की बात ये है कि पहले इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर भेजा गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का यह फैसला सही साबित हुआ। 
विज्ञापन


हम जिस खिलाड़ी की यहां बात कर रहे हैं उसका नाम अभिषेक पोरेल है। शुरुआती प्लेइंग 11 में उन्हें चुना नहीं गया था। हालांकि, बाद में वह बतौर इंपैक्ट प्लेयर मैदान पर पहुंचे। दरअसल, 138 रन के स्कोर पर दिल्ली के सात विकेट गिर चुके थे। ऐसे में टीम को एक मजबूत पारी की आवश्यकता थी। ऐसे में कप्तान ने अभिषेक पोरेल पर भरोसा जताया। उन्होंने मैदान पर पहुंचते ही चौकों और छक्कों की बारिश शुरू कर दी। 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 1 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 320 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। 
विज्ञापन


पोरेल ने ली हर्षल पटेल की क्लास
दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल की क्लास ली। उन्होंने गेंदबाज को निशाना बनाते हुए इस ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर दमदार चौका जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर छक्का मारा। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, पोरेल ने तीसरी और चौथी गेंद पर जोरदार चौके लगाए जबकि पांचवीं गेंद पर एक और छक्का ठोक दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें एक रन मिला। इस मुकाबले में हर्षल पटेल को दो विकेट मिले। उन्होंने डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 वर्षीय बल्लेबाज ने दिखाया दम
दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। पंजाब ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पहले ही अपने इम्पैक्ट सब की घोषणा कर दी है। प्रभसिमरन सिंह उनके इम्पैक्ट प्लेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed