फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs KKR: Sunil Narine, Angkrish Raghuvanshi, Russell created history, Kolkata big record vs Delhi IPL 2024

DC vs KKR: दिल्ली के खिलाफ नरेन- अंगकृष और रसेल ने की छ्क्कों की बारिश, रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

Thu, 04 Apr 2024 02:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Apr 2024 02:59 AM IST
सार

कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। हालांकि, एक वक्त ऐसा लगा था कि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा, लेकिन 20वें ओवर में इशांत शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने ऐसा होने से रोक दिया।

विज्ञापन
DC vs KKR: Sunil Narine, Angkrish Raghuvanshi, Russell created history, Kolkata big record vs Delhi IPL 2024
कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के 16वें मैच में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रनों का अंबार लगा देगी। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुनील नरेन, 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और आखिर में आंद्रे रसेल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, दिल्ली के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। इन तीनों ने और रिंकू सिंह ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की और स्टेडियम में मौजूद फैंस का जमकर मनोरंजन किया। कोलकाता ने साथ ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। हालांकि, एक वक्त ऐसा लगा था कि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा, लेकिन 20वें ओवर में इशांत शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने ऐसा होने से रोक दिया। आइए जानते हैं इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने...
विज्ञापन

 

पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
कोलकाता ने शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए थे। यह इस सीजन अब तक का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह कोलकाता के लिए पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2017 में इस टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 105 रन बनाए थे। यह दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी रहा।

आईपीएल में केकेआर के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर
  • 105/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2017
  • 88/1: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विजाग, आज*
  • 85/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2024
  • 76/1: बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2017
  • 73/0: बनाम गुजरात लायंस, राजकोट, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

DC vs KKR: Sunil Narine, Angkrish Raghuvanshi, Russell created history, Kolkata big record vs Delhi IPL 2024
नरेन अर्धशतक लगाने के बाद - फोटो : IPL
नरेन ने खेली शानदार पारी
सुनील नरेन ने 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन की तूफानी पारी खेली। यह नरेन द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले उन्होंने एक पारी में छह छक्के ही लगाए थे। 85 रन आईपीएल में और टी20 क्रिकेट में नरेन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 75 रन की थी। 

कोलकाता ने इस मैच में 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 135 रन बनाए। यह आईपीएल में शुरुआती 10 ओवर में बनाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी सीजन 27 मार्च को मुंबई के खिलाफ 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 148 रन बनाए थे। वहीं, इसी मैच में मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 141 रन बनाए थे, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

आईपीएल में पहले 10 ओवर के बाद सर्वोच्च स्कोर
  • 148/2 - SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
  • 141/2 - MI vs SRH, हैदराबाद, 2024
  • 135/1 - KKR vs DC, विशाखापत्तनम, 2024 (इस मैच में)
  • 131/3 - MI vs SRH, अबू धाबी, 2021
  • 131/3 - PBKS vs SRH, हैदराबाद, 2014
  • 130/0 - डेक्कन चार्जर्स vs MI, मुंबई, 2008
विज्ञापन

DC vs KKR: Sunil Narine, Angkrish Raghuvanshi, Russell created history, Kolkata big record vs Delhi IPL 2024
अंगकृष और नरेन - फोटो : IPL
अंगकृष ने भी बनाया रिकॉर्ड
नरेन और युवा अंगकृष के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी हुई। यह दिल्ली के खिलाफ कोलकाता के लिए दूसरे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2017 में गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने ईडन गार्डेंस में दिल्ली के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की थी। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनकी पहली पारी है और उसमें ही उन्होंने अर्धशतक जड़ा। वह कोलकाता के लिए आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस वक्त उनकी उम्र 18 साल 303 दिन की रही। वहीं, पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता के लिए 18 साल 237 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

आईपीएल में कोलकाता के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर
  • 158* - ब्रैंडन मैकुलम vs बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
  • 64 - मनीष पांडे vs मुंबई, अबू धाबी, 2014
  • 58*- ओवैस शाह vs डेक्कन, मुंबई डीवाईपी, 2010
  • 54 - जे कैलिस vs चेन्नई, चेन्नई, 2011
  • 54 - फिल साल्ट vs हैदराबाद, कोलकाता, 2024
  • 54 - ए रघुवंशी vs दिल्ली, विजाग, 2024 (इस मैच में)

कोलकाता ने 15.2 ओवर में 200 रन पूरे किए
कोलकाता की टीम ने 16वें ओवर (15.2 ओवर) की दूसरी गेंद पर 200 रन पूरे कर लिए। यह किसी टीम द्वारा तीसरा सबसे तेज 200 रन है। इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शीर्ष पर है। उसने 2016 में पंजाब के खिलाफ 14.3 ओवर में ही 200 रन पूरे कर लिए थे। वहीं, इसी सीजन हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 14.4 ओवर में 200 रन पूरे किए थे। इसके बाद कोलकाता का नंबर आता है।

आईपीएल में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 200 रन (ओवरों में)
  • 14.3 - बेंगलुरु बनाम पंजाब, 2016
  • 14.4 - हैदराबाद बनाम मुंबई, 2024
  • 15.2 - कोलकाता बनाम दिल्ली, 2024

DC vs KKR: Sunil Narine, Angkrish Raghuvanshi, Russell created history, Kolkata big record vs Delhi IPL 2024
रसेल - फोटो : IPL
कोलकाता ने छक्कों की बरसात की
कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में 18 छक्के जड़े। यह किसी टीम के खिलाफ एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2018 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में 17 छक्के लगाए थे। वहीं, 2019 में पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डेंस में भी 17 छक्के लगाए थे। कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। यह आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन बना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाए थे। वहीं, ओवरऑल टी20 का यह आठवां सबसे बड़ा टोटल है। 272 रन कोलकाता का आईपीएल में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।

आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ साल
सनराइजर्स हैदराबाद 277/3 मुंबई इंडियंस 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स 272/7 दिल्ली कैपिटल्स 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 263/5 पुणे वॉरियर्स 2013
लखनऊ सुपर जाएंट्स 257/5 पंजाब किंग्स 2023
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 248/3 गुजरात लायंस 2016

टी20 में सबसे बड़े स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ साल
नेपाल 314/3 मंगोलिया 2023
अफगानिस्तान 278/3 आयरलैंड 2019
चेक रिपब्लिक 278/4 तुर्किये 2019
सनराइजर्स हैदराबाद 277/3 मुंबई इंडियंस 2024
पंजाब 275/6 आंध्र प्रदेश 2023
स्टार्स 273/2 हरीकेंस 2022
टाइटंस 271/3 नाइट्स 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed