फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs KKR: Kolkata Knight Riders defeat Delhi Capitals by 3 wickets Sunil Narine Ashwin Morgan banter

DC vs KKR: यूएई में कोलकाता ने चार में से तीसरा मैच जीता, दिल्ली को तीन विकेट से हराया, मैच में लगे सिर्फ सात छक्के

Tue, 28 Sep 2021 08:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

कोलकाता टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली के 11 मैचों के बाद 16 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
DC vs KKR: Kolkata Knight Riders defeat Delhi Capitals by 3 wickets Sunil Narine Ashwin Morgan banter
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 41वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को तीन विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 18.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता की ओर से नीतीश राणा सबसे ज्यादा 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


अंक तालिका में कोलकाता चौथे नंबर पर
यह यूएई में केकेआर की चार मैचों में तीसरी जीत रही। टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। कोलकाता के 11 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली के 11 मैचों के बाद 16 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से नहीं लगा कोई छक्का
इस मैच में कुल सात छक्के लगे और यह छक्के कोलकाता की पारी में आए। दिल्ली की टीम एक भी छक्का नहीं लगा सकी। डीसी के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। तीन बल्लेबाज तो शून्य बना सके। इसमें ललित यादव, अक्षर पटेल और कगिसो रबाडा शामिल हैं।

 

दिल्ली टीम की शुरुआत खराब रही
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन और स्टीव स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। अच्छी लय में नजर आ रहे धवन (24) को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले ऑरेंज कैप एक बार वापस शिखर के पास पहुंच गई। अभी तक गब्बर 454 रन बना चुके हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर (1) भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें सुनील नरेन ने क्लीन बोल्ड किया।

 
विज्ञापन

दिल्ली के तीन बल्लेबाज शून्य ही बना सके
इसके बाद स्मिथ और कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। स्मिथ 34 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फर्ग्यूसन ने क्लीन बोल्ड किया। हेटमायर (4), ललित (0), अक्षर (0), अश्विन (9), रबाडा (0*) और अवेश खान (5) कुछ खास नहीं कर सके। इस तरह दिल्ली की टीम 127 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट चटकाए।

वेंकटेश और त्रिपाठी इस मैच में हुए फेल
जवाब में कोलकाता की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम का पहला विकेट वेंकटेश अय्यर (14) के रूप में गिरा। ललित ने वेंकटेश को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर अवेश खान की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे। शुभमन गिल और नीतीश राणा ने पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि, गिल (30) बड़े शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। उन्हें रबाडा ने श्रेयस के हाथों कैच कराया।
 

मॉर्गन को अश्विन ने पवेलियन भेजा
कप्तान मॉर्गन (0) दूसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्हें अश्विन ने आउट किया। कार्तिक भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 96 रन तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुनील नरेन ने नीतीश के साथ मिलकर पारी संभाली। उन्होंने 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए। नॉर्टजे ने नरेन को अक्षर के हाथों कैच कराया। 

हालांकि, तब तक दिल्ली के लिए काफी देर हो चुकी थी। नीतीश ने फर्ग्यूसन के साथ मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। दिल्ली की ओर से अवेश खान ने तीन विकेट लिए। वहीं, नॉर्टजे, अश्विन, ललित और रबाडा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, शिमरन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश ख़ान।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, ओएन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, टिम साउथी, लॉकी फ़र्ग्यूसन, संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed