{"_id":"608b10048d069649a804cfef","slug":"dc-vs-kkr-knight-riders-on-the-ground-ahead-of-prithvi-show-delhi-won-the-match-by-7-wickets-with-21-balls-to-spare","type":"story","status":"publish","title_hn":"DC VS KKR: पृथ्वी शॉ के आगे नाइटराइडर्स जमीं पर, दिल्ली ने 7 विकेट से कोलकाता को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC VS KKR: पृथ्वी शॉ के आगे नाइटराइडर्स जमीं पर, दिल्ली ने 7 विकेट से कोलकाता को हराया
Fri, 30 Apr 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:41 AM IST
सार
- 132 रन की साझेदारी हुई पृथ्वी और शिखर धवन के बीच पहले विकेट पर
- 82 रन की पारी खेली पृथ्वी ने 41 गेंदों पर जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे
- सात मैचों में दिल्ली की यह 5वीं जीत, अंकतालिका में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
शिखर धवन-पृथ्वी शॉ
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
विस्तार
दिल्ली के आक्रामक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (82 रन, 41 गेंद, 11 चौके, तीन छक्के) की आतिशी पारी ने आईपीएल मैच में यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली को 155 रन का लक्ष्य मिला था जो टीम ने 16.3 ओवरों में तीन विकेट पर 156 रन बनाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सात मैचों में पांचवीं जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई। कोलकाता को सात मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा। इस पारी के साथ पृथ्वी इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 269 रन बनाकर तीसरे स्थान पर भी आ गए हैं।
विज्ञापन
पहले ही ओवर में छह चौके
दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। पहली गेंद वाइड थी, उसके बाद पृथ्वी ने लगातार छह चौके जड़े। वह टी20 में ऐसे पहले बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। इससे पहले टी20 में पहले ओवर में रिकॉर्ड पांच चौकों का था जो पांच बल्लेबाजों ने किया था।
विज्ञापन
पृथ्वी का दूसरा संयुक्त तेज अर्द्धशतक
पृथ्वी शॉ का 18 गेंदों पर अर्द्धशतक दिल्ली की ओर से दूसरा संयुक्त तेज अर्द्धशतक है। रिकॉर्ड क्रिस मौरिस के नाम है जिन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 17 गेंदों पर पचासा पूरा किया था। ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ 2019 में 18 गेंदों पर ही अर्द्धशतक पूरा किया था।
दिल्ली की आक्रामक शुरुआत
दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवरों में बिना विकेट खोए 67 रन बना लिए थे। दिल्ली ने 11 ओवरों में बिना विकेट खोए 104 रन बना लिए थे। शिखर धवन महज चार रन से अपना अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। कमिंस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने भी नेट रनरेट बेहतर करने के लिहाज से आक्रामक अंदाज दिखाए और प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में लगातार चौका और छक्का जड़ा। कमिंस ने 16वें ओवर में पृथ्वी और पंत को आउट कर दिया। जब पंत आउट हुए तब चार रन चाहिए थे और स्टोइनिस ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।
जन्मदिन पर चमके रसेल
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शीर्ष क्रम का प्रदर्शन कमजोर कड़ी बना हुआ है। दिल्ली के खिलाफ शुभमन गिल के 43 रन छोड़ दें तो एक बार फिर बल्लेबाजों ने निराश किया। अपने 33वें जन्मदिन पर आंद्रे रसेल ने निचले क्रम में 27 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली जिससे टीम छह विकेट पर 154 रन बनाने में सफल रही। रसेल ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। आंद्रे रसेल का बृहस्पतिवार को 33वां जन्मदिन था और उन्होंने इस पर उन्होंने टी20 में 6 हजार रन भी पूरे कर लिए।
मोर्गन-नारायण नहीं चले
पावरप्ले में टीम ने एक विकेट पर 45 रन बनाए थे। नीतीश राणा (15) चौथे ओवर में अक्षर पटेल(2/32) की गेंद स्टंप आउट हो गए थे। कप्तान इयोन मोर्गन और सुनील नारायण ने तीन गेंदों के अंतराल में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। चोटिल अमित मिश्रा की जगह टीम में आए ललित यादव (2/13) ने दोनों विकेट अपनी झोली में डाले। जो स्कोर दसवें ओवर में एक विकेट पर 69 था, वो ही 11वें ओवर में 4 विकेट पर 75 रन हो गया।
- 14 गेंदों पर लगा है आईपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक जो पंजाब के लोकेश राहुल ने दिल्ली के खिलाफ 2016 में बनाया था।
- 82 रन की पारी खेली पृथ्वी ने 41 गेंदों पर जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे
- 132 रन की साझेदारी हुई पृथ्वी और शिखर धवन के बीच पहले विकेट पर