DC vs GG Live Score : गुजरात के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में पहुंची दिल्ली, मूनी की सेना को सात विकेट से हराया
{"_id":"65f1a8dff15ed702cf01a91f","slug":"dc-vs-gg-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-gujarat-giants-wpl-2024-20th-match-updates-2024-03-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs GG Live Score : गुजरात के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में पहुंची दिल्ली, मूनी की सेना को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 13 Mar 2024 06:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:53 PM IST
खास बातें
WPL Live Cricket Score, DC vs GG Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग 2024 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। बेथ मूनी ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:09 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : दिल्ली की सात विकेट से जीत
महिला प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। अब मुंबई और आरसीबी के बीच 15 मार्च को इस टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दिल्ली के खिलाफ 17 मार्च को दूसरे सीजन का फाइनल मैच खेलेगी। बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 13.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 129 रन बनाए और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।गुजरात द्वारा दिए गए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की दमदार शुरूआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई। कप्तान को विकेटकीपर लाउरा ने रन आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई एलिस कैप्सी बिना खाता खोले आउट हो गई। उन्हें तनुजा कंवर ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मन्नत कश्यप के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे विकेट के लिए शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 55 गेंदों में 94 रन की विशाल साझेदारी हुई। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज ने 37 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। उन्हें 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तनुजा ने लीचफील्ड के हाथों कैच आउट कराया। गुजरात के खिलाफ जेमिमा (38) और मारिजैन कप (0) नाबाद रही। इस मैच में तनुजा को दो विकेट मिले।
09:35 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : दिल्ली को लगे दो झटके
गुजरात के खिलाफ दिल्ली ने दमदार शुरूआत की। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई। लैनिंग 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई एलिस कैप्सी शून्य पर आउट हो गई। उन्हें तनुजा कंवर ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर शेफाली वर्मा 21 रन और जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 45/2 है।
विज्ञापन
09:13 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : दिल्ली की पारी शुरु
गुजरात जाएंट्स द्वारा दिए गए 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने को दिल्ली कैपिटल्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा उतरी हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। पहले ओवर में तीन रन बने।08:54 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : गुजरात ने दिल्ली को दिया 127 रन का लक्ष्य
महिला प्रीमियर लीग के आखिरी मैच में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने घातक गेंदबाजी की। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस मुकाबले संघर्ष करता नजर आया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी कप्तान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई दयालन हेमलता सिर्फ चार रन बना सकी। गुजरात को तीसरा झटका लाउरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा जो सिर्फ सात रन बना सकी।इस मुकाबले में भारती फुलमाली के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। उन्होंने 36 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले। उनके अलावा कैथराइन ब्राइस ने 28 रन (नाबाद), फीबी लीचफील्ड ने 21 रन, एश्ले गार्डनर ने 12 रन, तनुजा कंवर ने शून्य, शबनम शकील ने एक रन और मन्नत कश्यप बिना कोई रन बनाए नाबाद रही। दिल्ली के लिए मारिजैन कप, शिखा पांडे और मिन्नू मणि ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, जेस जोनासन को एक सफलता मिली।
08:33 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 90/5
दिल्ली की घातक गेंदबाजी के खिलाफ भारती फुलमाली और कैथराइन ब्राइस को संघर्ष करते देखा जा रहा है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के बाद 30 गेंदों में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। फिलहाल दोनों क्रमश: 30 रन और 11 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 90/5 है।08:14 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : फीबी 21 रन बनाकर आउट
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई फीबी लीचफील्ड भी ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाई। उन्हें मिन्नू मणि ने राधा यादव के हाथों कैच आट करा दिया। बाएं हाथ की बल्लेबाज सिर्फ 21 रन बना सकीं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : एश्ले गार्डनर 12 रन बनाकर आउट
गुजरात जाएंट्स का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर टीम का चौथा विकेट भी गिर गया। मिन्नू मणि ने एश्ले गार्डनर को क्लीन बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुई। फिलहाल क्रीज पर फीबी और भारती हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/4 है।07:48 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : गुजरात के दो और विकेट गिरे
गुजरात जाएंट्स का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। टीम को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दयालन हेमलता के रूप में तगड़ा झटका लगा। उन्हें जेस जोनासन ने अपना शिकार बनाया। वहीं, अगले ओवर में मारिजैन कप ने लौरा को पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाज क्रमश: चार और सात रन बनाकर आउट हुई। फिलहाल क्रीज पर फीबी लीचफील्ड और एश्ले गार्डनर हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 21/3 है।07:35 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका
महिला प्रीमियर लीग के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को पारी की शुरुआत में तगड़ा झटका देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मारिजैन कप ने सलामी बल्लेबाजी के लिए आई टीम की कप्तान बेथ मूनी को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 5/1 है।07:07 PM, 13-Mar-2024
DC vs GG Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि।गुजरात जायंट्स: लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), दयालन हेमलता, फीबी लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथराइन ब्राइस, तनुजा कंवर, शबनम शकील, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप।